फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिकिस्तान: शंघाई सहयोग संगठन बैठक में अजीत डोभाल भी हुए शामिल

Thu, 24 Jun 2021 06:31 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, दुशांबे
विज्ञापन
शंघाई सहयोग संगठन बैठक में अजीत डोभाल - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बुधवार को शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्सा लिया। इस संगठन में शामिल सदस्य देशों के प्रतिनिधियों को ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमान ने संबोधित किया।

विज्ञापन


बैठक में पाकिस्तान के एनएसए मोईद यूसुफ भी शामिल हुए, जिन्होंने हाल में कहा था कि भारत के साथ द्विपक्षीय वार्ता संभव नहीं। पिछले साल सितंबर में संगठन की वर्चुल बैठक में पाकिस्तानी प्रतिनिधि द्वारा झूठा नक्शा दिखाने पर डोभाल के उठकर चले जाने से तूफान खड़ा हो गया था।

ताजिकिस्तान वर्तमान में एससीओ का अध्यक्ष है। वह 23 तथा 24 जून को आठ सदस्य देशों के उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों की बैठक की मेजबानी कर रहा है। 
विज्ञापन


ताजीकिस्तान में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, 'एनएसए अजीत डोभाल ने एससीओ सदस्य देशों के सुरक्षा परिषद सचिवों की 16वीं बैठक में हिस्सा लिया।' जानकारी के अनुसार, डोभाल और यूसुफ के बीच मुलाकात की कोई गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें