फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी युद्धपोतों के गुजरने पर ताइवान ने भेजे जेट-जहाज, जारी किया अलर्ट

Tue, 22 Dec 2020 03:43 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ताइपे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चीन के साथ तनावपूर्ण रिश्तों के बीच ताइवान में अलर्ट जारी किया गया है। चीन के चार युद्धपोत ताइवानी क्षेत्र से होकर गुजरने की सूचना मिलने के बाद ताइवानी नौसेना ने तत्काल अपने छह युद्धपोत और आठ लड़ाकू विमान इस क्षेत्र (जलडमरूमध्य) के लिए रवाना कर दिए। हालांकि तब तक चीनी बेड़ा इलाके से बाहर चला गया।

विज्ञापन


दोनों देशों में तनाव, ताइवान ने अलर्ट जारी किया
बता दें कि चीन का नया विमानवाहक युद्धपोत शेनडॉन्ग काफी शक्तिशाली माना जाता है और इसी का पीछा करने के लिए ताइवान नौसेना ने त्वरित कार्रवाई की। ताइवान को चीन के साथ बड़े खतरे के रूप में देखा जाता है क्योंकि इस देश को चीन अपना ही अंग बताता है और यहां कब्जा करने का इरादा रखता है।

चीनी युद्धपोत इस क्षेत्र से पहले भी गुजरते रहे हैं लेकिन इस बार चीन की धमकियों के मद्देनजर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। इससे पहले अमेरिकी यु्द्धपोत ने शनिवार को ताइवान स्ट्रेट का दौरा किया था जिसे लेकर चीन नाराज था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें