फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taiwan China Tension: ताइवान के पास चीनी सैन्य गतिविधि बढ़ी, PLA के नौ लड़ाकू विमान और 11 युद्धपोत ट्रैक किए गए

Thu, 15 Jan 2026 08:42 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे

सार

ताइवान ने अपने क्षेत्र के आसपास चीनी सेना की बढ़ती गतिविधियों का खुलासा किया है। 9 पीएलए विमान और 11 चीनी युद्धपोत ताइवान के पास देखे गए।
 
विज्ञापन
चीनी सैन्य गतिविधि बढ़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताइवान और चीन के बीच जारी तनाव के बीच एक बार फिर चीनी सेना की गतिविधियों में इजाफा देखा गया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने अपने क्षेत्र के आसपास पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के 9 लड़ाकू विमानों और 11 चीनी नौसैनिक जहाजों की मौजूदगी दर्ज की है।

विज्ञापन


विमानों ने मध्य रेखा पार की
ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन सभी 9 विमानों ने मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के उत्तरी, दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन में प्रवेश किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा आज सुबह 6 बजे (UTC+8) तक ताइवान के आसपास 9 PLA विमान और 11 PLAN जहाजों की गतिविधि दर्ज की गई। सभी विमानों ने मध्य रेखा पार की। स्थिति पर नजर रखी गई और उचित प्रतिक्रिया दी गई।

ये भी पढ़ें:- China: कनाडा के पीएम का चीन दौरा बेहद खास, क्या अमेरिका के सहयोगियों को तोड़ने की कोशिश कर रहा बीजिंग?
विज्ञापन


देश की संप्रभुता की रक्षा करेंगे- राष्ट्रपति लाई चिंग-ते
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले बुधवार को भी ताइवान ने 20 PLA विमानों और 9 चीनी युद्धपोतों की मौजूदगी दर्ज की थी, जिनमें से 17 विमानों ने ADIZ में प्रवेश किया था। इससे क्षेत्र में सैन्य दबाव लगातार बढ़ता दिख रहा है। इस बीच, ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह देश की संप्रभुता की रक्षा करेंगे और चीन को ताइवान के मामलों में दखल देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा मैं देश की सुरक्षा सुनिश्चित करूंगा और किसी भी तरह के चीनी दबाव को ताइवान तक पहुंचने नहीं दूंगा।
विज्ञापन


राष्ट्रपति लाई ने यह भी कहा कि चीन द्वारा ताइवान पर बनाया जा रहा दबाव इस बात का प्रमाण है कि बीजिंग का अधिकार ताइवान तक नहीं फैलता और ताइवान, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का हिस्सा नहीं है। हाल ही में चीन द्वारा प्रतिबंधित जापानी सांसद हेई सेकी की ताइवान यात्रा का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति लाई ने कहा कि यह दौरा इस बात का सबूत है कि रिपब्लिक ऑफ चाइना और PRC एक-दूसरे के अधीन नहीं हैं।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें