फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया चुनाव: चौथी बार युद्ध ग्रस्त देश के राष्ट्रपति चुने गए बशर असद, पद की ली शपथ

Sun, 18 Jul 2021 01:17 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, दमिश्क

सार

  • सीरिया जैसे युद्धग्रस्त देश में मई में आयोजित राष्ट्रपति चुनाव को पश्चिमी देशों और असद के विपक्षियों ने अवैध और महज दिखावा करार दिया था।वे 2000 से ही इस देश की सत्ता में हैं  जबकि देश पिछले 10 साल से तबाह है और आर्थिक संकट दिन-ब-दिन गहराता जा रहा है।
विज्ञापन
सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद ने चौथी बार इस पद को हासिल किया है। उन्होंने शनिवार को राष्ट्रपति महल में पद की शपथ ली, जिसमें धार्मिक नेता, संसद के सदस्य, नेता और सेना के अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन


वे 2000 से ही इस देश की सत्ता में हैं  जबकि देश पिछले 10 साल से तबाह है और आर्थिक संकट दिन-ब-दिन गहराता जा रहा है। सीरिया जैसे युद्धग्रस्त देश में मई में आयोजित राष्ट्रपति चुनाव को पश्चिमी देशों और असद के विपक्षियों ने अवैध और महज दिखावा करार दिया था। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार सीरिया की 80 प्रतिशत से ज्यादा आबादी गरीबी रेखा के नीचे है। अब भी देश के विभिन्न हिस्सों में विदेशी बलों और मिलिशिया की तैनाती है।

सीरिया में युद्ध से पहले रहने वाली करीब आधी आबादी को या तो विस्थापन का दंश झेलना पड़ा है या वे पड़ोसी देशों और यूरोप में शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं। वहीं इस युद्ध में अब तक पांच लाख लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग अब भी लापता हैं और देश का बुनियादी ढांचा तबाह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें