फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान को मिला भारत का साथ, अकबरुद्दीन बोले- प्रतिबद्धताओं को पूरा करे अंतरराष्ट्रीय समुदाय

Wed, 11 Sep 2019 11:21 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
विज्ञापन
सैयद अकबरुद्दीन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आयोजित अगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (UNAMA) की त्रैमासिक बैठक में कहा कि अफगानिस्तान के विकास में भारत निरंतर योगदान देता रहेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब अफगानिस्तान अपनी आजादी का शतक पूरा करने वाला है। अफगानिस्तान में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार अपने मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान का प्रयास कर रही है।




अकबरुद्दीन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अफगान सुरक्षा बलों के लिए की गई प्रतिबद्धताओं को पूरा करके उनके प्रति अपना समर्थन जारी रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


अफगानिस्तान और उसके सीमाई क्षेत्र में आतंक फैला रहे तालिबान, हक्कानी नेटवर्क, आईएस और उसके समर्थित समूह जैसे लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें