फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विट्जरलैंड बनेगा कृत्रिम कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगाने वाला यूरोप का पहला देश

Tue, 08 Jun 2021 04:57 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, जूरिच

सार

  • विश्व में सबसे पहले भूटान कृत्रिम कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगा चुका है।
  • स्विट्जरलैंड में 13 जून को किया जाएगा जनमत संग्रह
विज्ञापन
कीटनाशकों का छिड़काव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्विट्जरलैंड कृत्रिम कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगाने वाला भूटान के बाद दुनिया का दूसरा और यूरोप का पहला देश बन सकता है। 13 जून को इस पर जनमत संग्रह में फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


इस पहल से अन्य देशों में भी कृत्रिम कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगाने के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने में मदद मिलेगी। स्विट्जरलैंड की सबसे बड़ी एग्रो केमिकल कंपनी सिंजेंटा और जर्मनी की बेयर और बीएएसएफ बड़े पैमाने पर कृत्रिम कीटनाशक तैयार कर रही हैं।

कृत्रिम कीटनाशकों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध की वकालत करने वाले समर्थकों के मुताबिक इससे जहां स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है, वहीं इससे जैव विविधता भी सिमट रही है। वहीं, कंपनियों का दावा है कि वे कई स्तर पर कीटनाशकों की जांच करते हैं, इसलिए भय की कोई वजह नहीं होनी चाहिए। उल्टे इनका इस्तेमाल रुका तो कृषि उत्पादन गिरेगा।
विज्ञापन


पेयजल और खाद्य गुणवत्ता पर भी पड़ेंगे मत
स्विट्जरलैंड में पेयजल और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुधारने को लेकर भी जनमत संग्रह में मत पड़ेंगे। इसके तहत खाद्य सामग्री में कृत्रिम कीटनाशकों का इस्तेमाल करने वालों के लिए मिलने वाली छूट रोकने का भी प्रावधान है। देश भर में इन दोनों मुद्दे पर बहस जारी है। हाल ही में किए गए तमेडिया सर्वेक्षण में 48 फीसदी लोग पेयजल की गुणवत्ता सुधारने के पक्ष में दिखे जबकि 49 फीसदी लोग कृत्रिम कीटनाशक पर प्रतिबंध के पक्ष में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें