स्वीडन में चुनावी सम्मेलन के दौरान भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इंडोनेशिया, मंगोलिया और दक्षिण अफ्रीका के चुनाव प्रमुखों से मुलाकात की। इस दौरान वैश्विक नेताेओं ने लोकतांत्रिक सहयोग पर जोर दिया।
स्वीडन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने इंडोनेशिया, मंगोलिया और दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों के चुनाव आयोग प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। ये मुलाकातें स्टॉकहोम में 10 से 12 जून तक चल रहे इंटरनेशनल आईडीईए स्टॉकहोम कॉन्फ्रेंस ऑन इलेक्टोरल इंटीग्रिटी के दौरान हुईं।
बता दें कि इस सम्मेलन में करीब 50 देशों से 100 से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इसका आयोजन इंटरनेशनल आईडीईए संस्था की तरफ से स्वीडन के विदेश मंत्रालय, स्वीडिश चुनाव प्राधिकरण और ऑस्ट्रेलियन इलेक्टोरल कमीशन के सहयोग से किया जा रहा है।
सम्मलेन में किन-किन नेताओं से हुई मुलाकात
सम्मेलन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अब तक जिन देशों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की है, उनमें इंडोनेशिया के चुनाव आयोग प्रमुख मोहमद अफीफुद्दीन, मंगोलिया की चुनाव प्रमुख पुरवी डेल्गर्नारन और दक्षिण अफ्रीका के चुनाव प्रमुख मोसोथो साइमन मुएप्या शामिल हैं।
क्या है बैठक का उद्देश्य?