फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सुषमा स्वराज शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 20 May 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज - फोटो : PTI

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 21 और 22 मई को बिश्केक (किर्गिज गणराज्य) में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों (सीएफएम) की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।


 




माना जा रहा है कि इस बैठक में आतंकवाद सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इस दौरान अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय महत्व के शीर्ष मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। 


बता दें भारत 2017 में इस समूह का पूर्णकालिक सदस्य बना था। भारत एससीओ तथा इसके क्षेत्रीय आतंकवाद रोधी ढांचे (आरएटीएस) के साथ सुरक्षा संबंधी सहयोग को मजबूत करना चाहता है। आरएटीएस के दायित्वों में सुरक्षा एवं रक्षा संबंधी मुद्दों का समाधान करना भी शामिल है।


विदेश मंत्रालय ने बताया, "भारत बीते एक साल से भी अधिक समय से किर्गिज गणराज्य की अध्यक्षता में संपन्न एससीओ के विभिन्न वार्ता व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी करता रहा है।" मंत्रालय ने कहा कि स्वराज एससीओ के विदेश मंत्रियों के साथ किर्गिज राष्ट्रपति सूरनबाय जीनबेकोव से संयुक्त मुलाकात भी करेंगी।


बीते साल रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिश्केक में एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया था। 2017 में भारत के अलावा पाकिस्तान को भी एससीओ की सदस्यता दि गई थी। इस संगठन की स्थापना 2001 में शंघाई में संपन्न एक शिखर सम्मेलन में रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाखस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने की थी।





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next