फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 साल पहले हुई हत्याओं के मामले में सूरीनाम के राष्ट्रपति डेजी बोउटर्स को 20 साल की सजा

Sat, 30 Nov 2019 10:29 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, पैरामारिबो
विज्ञापन
सूरिनाम के राष्ट्रपति - फोटो : Social Media
विज्ञापन
सूरीनाम के राष्ट्रपति डेजी बोउटर्स को एक सैन्य अदालत ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की हत्या के मामले में शुक्रवार को 20 साल कैद की सजा सुनाई। मामला 1982 का है जब बोउटर्स दक्षिणी अमेरिकी देश के तानाशाह थे।
विज्ञापन


बोउटर्स के वकील इरविन कैनहई ने कहा कि राष्ट्रपति अभी चीन यात्रा पर हैं और अगले सप्ताह वापस आने के बाद फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। दिसंबर हत्याएं नाम से प्रसिद्ध इस मामले ने हमेशा बोउटर्स के कार्यकाल को धूमिल किया है, जिसमें शासनकाल के दौरान 13 नागरिकों और दो सैन्य अधिकारियों की हत्या कर दी गई थी।

वहीं बोउटर्स ने हमेशा इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि मारे गए लोगों को सीआईए की मदद से तख्तापलट के खिलाफ कार्रवाई करने की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार किया गया था और भागने की कोशिश के दौरान उन्हें गोली मारी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें