फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग: नामी मीडिया कारोबारी जिम्मी लाई की शीर्ष अदालत ने जमानत की रद्द

Fri, 01 Jan 2021 01:57 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, हांगकांग
विज्ञापन
हांगकांग मीडिया टाइकून जिम्मी लाई
विज्ञापन

हांगकांग में नामी मीडिया कारोबारी जिम्मी लाई की जमानत रद्द कर दी गई है। यह फैसला यहां की शीर्ष अदालत ने सुनाया है। अदालत ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह तार्किक रूप से विचार  योग्य  है कि पूर्व के न्यायाधीश का फैसला त्रुटिपूर्ण था और जमानत देने का वह आदेश वैध नहीं था।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि फर्जीवाड़ा करने एवं राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में तीन हफ्ते तक हिरासत में रहने के बाद लाई को 23 दिसंबर को जमानत मिली थी। उनकी अपील पर अब एक फरवरी को सुनवाई होगी।

लाई पर तीन दिसंबर को अपनी कंपनी नेक्स्ट डिजिटल के कार्यालय की लीज़ की शर्तों का उल्लंघन कर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया गया। इसके बाद 12 दिसंबर को उन पर विदेशी ताकतों से साठगांठ कर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के शक में बीजिंग द्वारा लागू राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें