फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NASA: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सुनीता विलियम्स ने दी क्रिसमस की बधाई, वीडियो जारी कर दिया संदेश

Wed, 25 Dec 2024 09:16 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।

सार

NASA: नासा के अंतरिक्ष यात्री इस बार का क्रिसमस अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मना रहे हैं। इनमें भारतीय मूल की सुनीत विलियम्स भी शामिल हैं। अंतरिक्ष यात्री सांता क्लॉज टोपी पहने नजर आए। 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर क्रिसमस का जश्न मनाते नासा के अंतरिक्ष यात्री - फोटो : एक्स/नासा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल की नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके दल ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से धरती पर सभी को क्रिसमस के मौके पर बधाई दी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें विलियम्स और उनके साथी यात्री सांता क्लॉज की टोपी पहने हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


सुनीता विलियम्स इस बार क्रिसमस अपने दल के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मना रही हैं। उन्होंने वीडियो में बताया कि वह अपने परिवार और दोस्तों से दूर होते हुए भी इस खास दिन को मना रही हैं। वीडियो में विलियम्स के साथ उनके छह और साथी अंतरिक्ष यात्री भी नजर आए, जो एक छोटे से क्रिसमस ट्री के पास खड़े थे। 

स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से भेजे गए तोहफे
इस वीडियो में एक अन्य अंतरिक्ष यात्री ने बताया कि इस बार क्रिसमस पर उनके पास बहुत सारा खाना भेजा गया था। इसके अलावा, एक स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल ने अंतरिक्ष स्टेशन पर कई जरूरी आपूर्ति भेजी और क्रिसम के तोहफ भी भेजे थे। 
विज्ञापन

 


विलियम्स और अंतरिक्ष यात्री बैरी विल्मोर ने इस साल जून में अपनी बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष वाहन से यात्रा की शुरुआत की थी, जो आठ दिन का मिशन था। इस यात्रा के दौरान उन्हें अंतरिक्ष से धरती पर अपने परिवार और दोस्तों से जुड़े रहने का मौका मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें