फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरिक्ष: सुनीता विलियम्स और स्पेसएक्स के दूसरे सभी अंतरिक्ष यात्री नई जगह पर पहुंचे, फरवरी तक वापसी संभव

Tue, 05 Nov 2024 05:25 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट अपने चार यात्रियों के साथ अंतरिक्ष स्टेशन में नए पोर्ट पर पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
सुनीता विलियम्स - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेसएक्स ड्रैगन क्राफ्ट में विलियम्स और बुच विल्मोर के अलावा नासा के निक हैग और एलेक्जेंडर गोरबुनोव मौजूद हैं। इन चारों अंतरिक्ष यात्रियों के अगले साल फरवरी में वापस धरती पर आने की उम्मीद है। स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट रविवार को भारतीय समय के अनुसार शाम 5:05 बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के हार्मनी मॉड्यूल के आगे वाले पोर्ट से अनडॉक होकर मॉड्यूल के अंतरिक्ष की ओर वाले पोर्ट पर स्वचालित रूप से पहुंच गया। 
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुश विल्मोर 5 जून 2024 को बोइंग के स्टारलाइन स्पेसक्राफ्ट से आईएसएस गए थे। यान में खामी आने के चलते अब दोनों की वापसी फरवरी 2025 तक चल गई है। 

दूसरे पोर्ट पर स्थापित किया गया है क्रू ड्रैगन
क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान को आईएसएस में दूसरे पोर्ट पर इसलिए स्थापित किया गया है ताकि स्पेसक्राफ्ट के कार्गो वर्जन के लिए जगह बनाई जा सके, इसे ड्रैगन भी कहा जाता है। यह सोमवार को तय लॉन्च के बाद खाली हुए हार्मनी पोर्ट पर पहुंचा। इसे नासा के स्पेसएक्स 31वें कमर्शियल पुनः आपूर्ति सर्विस मिशन के रूप में जाना जाता है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्पेसएक्स के 31वें स्पेसएक्स वाणिज्यिक पुनः आपूर्ति सेवा मिशन के तहत आईएसएस पर लॉन्च होने वाली वैज्ञानिक जांच में सौर हवा, रेडिएशन, स्पेसक्राफ्ट मैटेरियल और अंतरिक्ष में कोल्ड वेल्डिंग पर रिसर्च शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें