फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sudan Clash: भारत ने श्रीलंकाई नागरिकों को बचाने का दिया प्रस्ताव, श्रीलंका विदेश मंत्री ने की सराहना

Tue, 25 Apr 2023 03:13 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूडान में देश की सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच हिंसा में अबतक 400 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। सूडान में दोनों ही गुटों के जनरल ने 72 घंटे की सीजफायर के लिए सहमति जताई।
विज्ञापन
Sudan Clash - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूडान में चल रहे गृह युद्ध के बीच विभिन्न देशों से अपने नागरिकों को वहां से बाहर निकालने के लिए निकासी अभियान चलाए जा रहे हैं। इस गृहयुद्ध के बीच भारत द्वारा श्रीलंकाई नागरिकों को बाहर निकालने के प्रस्ताव की सराहना की है। 
विज्ञापन


भारत की सराहना करते हुए श्रीलंका के विदेश मंत्री एमयूएम अली साबरी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा- "हम सूडान में अपने नागरिकों की स्थिति को बारीकी से देख रहे हैं। उन्हें वहां से निकालने के लिए सक्रिय और सुरक्षित निकासी पर भी काम कर रहे हैं। इस दौरान भारत द्वारा श्रीलंकाई नागरिकों को बाहर निकालने के प्रस्ताव की सराहना करते हैं। हमें उम्मीद है कि हम अपने नागरिकों को जल्द सुरक्षित वापस बुला लेंगे।"

सूडान में देश की सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच हिंसा में अबतक 400 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। सूडान में दोनों ही गुटों के जनरल ने 72 घंटे की सीजफायर के लिए सहमति जताई। इसके बाद विभिन्न देश अपने नागरिकों को बाहर निकालने का अभियान चला रहे हैं। यह सीजफायर 24 अप्रैल की आधी रात से शुरू होकर 72 घंटे तक रहेगी। 
विज्ञापन


भारत ने अपने नागरिकों को सूडान से निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी चलाया है। इस युद्ध विराम के दौरान लगभग 500 भारतीय नागरिक पोर्ट सूडान पहुंच गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें