फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकर्षक डमी से हो रहा लिथुआनिया के रेस्टोरेंट को फायदा , सामाजिक दूरी के साथ व्यवसाय को मिल रहा बढ़ावा

Fri, 22 May 2020 05:20 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Stylish mannequins - फोटो : PTI
विज्ञापन
लिथुआनिया की राजधानी विलनियस के रेस्टोरेंट में आकर्षक डमी के द्वारा लोगों को लुभाया जा रहा है। रेस्टोरेंट में लगे इस डमी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल इस डमी के उपयोग से रेस्टोरेंट को दो फायदे हो रहे हैं। पहला यह कि इन डमियों को हर चार फीट के फासले पर लगाया गया है जिससे ग्राहकों के बीच सामाजिक दूरी के नियमों का पालन हो रहा है।
विज्ञापन


दूसरे फायदे की बात करें तो इस डमी को पहनाए गए फैशनेबल कपड़े को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। जिससे एक साथ दो व्यवसायों को बढ़ाने में मदद मिल रही है।

रेस्टोरेंट के मालिकों का कहना है कि लोगों के बीच यहां कोरोना को लेकर अभी भी डर बना हुआ है और इसी वजह से ग्राहक यहां आने से कतरा रहे हैं।

रेस्टोरेंट के मालिकों ने बताया कि सामाजिक दूरी पालन करवाने के लिए खाने की मेज के बीच हमलोग कुछ फासला रख रहे थे जिस वजह से रेस्टोरेंट में खालीपन का अहसास हो रहा था। इसलिए हमलोगों ने इस आकर्षक डमी को दो ग्रहकों के बीच रखा है। ताकि लोगों को अकेलापन महसूस न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें