फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन में दावा: सिरदर्द और गले में खराश अब सबसे आम कोविड लक्षण

Sat, 12 Jun 2021 04:38 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

वैज्ञानिकों का मानना है कि मई की शुरुआत से तेजी से फैल रहा भारतीय डेल्टा वैरियंट लक्षणों में बदलाव के पीछे हो सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण लहरों के दौरान ज्यादातर लोगों में खांसी-बुखार और सांस की तकलीफ के साथ गंध और स्वाद न आने की शिकायत देखने को मिली। कोविड-19 के कई ऐसे संक्रमित भी देखे गए जिनको कोई लक्षण नहीं था। अब एक अध्ययन का दावा है कि सिरदर्द और गले में खराश अब सबसे आम कोविड लक्षण हैं।

विज्ञापन


किंग्स कॉलेज लंदन के वैज्ञानिक, जो एक कोरोनो वायरस निगरानी प्रॉजेक्ट चलाते हैं, उनका कहना है कि बीमारी अब अलग तरह से काम कर रही है। वैज्ञानिकों का मानना है कि मई की शुरुआत से तेजी से फैल रहा भारतीय डेल्टा वैरियंट लक्षणों में बदलाव के पीछे हो सकता है।

प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर टिम स्पेक्टर ने कहा कि अगर लोगों को लगता है कि उन्हें सर्दी है तो उनको परीक्षण करवाना चाहिए इससे कोविड के किसी भी संभावित प्रसार को रोकने में मदद होगी।
विज्ञापन


वायरस के लक्षणों का पता लगाने के लिए किंग्स कॉलेज ने एक जेडओई नाम का एक एप विकसित किया है। इस एप को पिछले मार्च में लॉन्च किया था। यह देश का सबसे बड़ा लक्षण-ट्रैकिंग अध्ययन है।

जेडओई ऐप द्वारा विश्लेषण किए गए डेटा से पता चला है कि महामारी की शुरुआत में खांसी सबसे आम लक्षण था, जिसमें 46 प्रतिशत संक्रमित रोगियों को इसके बारे में पता नहीं था लेकिन वो संक्रमित थे।

प्रोफेसर स्पेक्टर ने बताया कि लोगों को पता नहीं है और लोग सोच नहीं पा रहे कि उन्हें किसी प्रकार की मौसमी सर्दी है और वे पार्टी में जाते हैं और वे वायरस को चारों ओर फैला सकते हैं। 

प्रोफेसर स्पेक्टर ने आगे कहा कि मई की शुरुआत से हम लक्षणों पर नजर बनाए हुए हैं कि जो पहले थे वैसे अब नहीं हैं। नंबर एक सिरदर्द है इसके बाद गले में खराश, नाक बहना और बुखार है और नंबर पांच खांसी है। कोरोना के लक्षणों में शरीर की थकान भी आती है जो शुरुआती लक्षणों के बाद होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें