बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल हामिद को रातों-रात देश छोड़कर थाईलैंड रवाना हो गए हैं। हामिद के देश छोड़ने को लेकर छात्र भड़क गए। उन्होंने बृहस्पतिवार को इसे लेकर भारी विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 24 घंटे के भीतर उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने पूर्व राष्ट्रपति को देश छोड़ने की अनुमति दी। पूर्व राष्ट्रपति हत्या के एक मामले में आरोपी हैं।
संबंधित अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा: चौधरी
गृह मामलों के सलाहकार सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल जहांगीर आलम चौधरी ने कहा कि उन्हें हामिद के जाने के बारे में जानकारी नहीं थी। हालांकि, उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का वादा किया। चौधरी ने कहा, 'पूर्व राष्ट्रपति को विदेश जाने की अनुमति देने वाले संबंधित अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।'
ये भी पढ़ें: Bangladesh: पूजा करने पर कट्टरपंथियों ने 200 साल पुराना बरगद का पेड़ काटा, हिंदू आबादी मायूस
चौधरी के दिनाजपुर दौरे के दौरान अकाली दल कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
जहांगीर आलम चौधरी ने उत्तर पश्चिम दिनाजपुर का दौरा किया। इस दौरान अकाली दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। अकाली दल ने पिछले साल आवामी लीग शासन को हटाने के लिए आंदोलन का नेतृत्व किया था। हामिद ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग शासन के दौरान लगातार दो कार्यकालों तक राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।
इलाज के लिए बैंकॉक रवाना हुए पूर्व राष्ट्रपति
पूर्व राष्ट्रपति हामिद ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एचएसआईए) से थाई एयरवेज की उड़ान में सवार होकर बैंकॉक में चिकित्सा उपचार के लिए रवाना हुए। अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें हसीना का सहयोगी बताया। हालांकि, हामिद ने 5 अगस्त, 2024 को पिछली सरकार के सत्ता से बाहर होने से कुछ महीने पहले अपना कार्यकाल पूरा कर लिया था।
अधिकारियों ने दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया
डेली स्टार अखबार ने एक अनाम स्रोत के हवाले से बताया कि पूर्व राष्ट्रपति हामिद इलाज के लिए थाईलैंड गए थे। हमने इसकी अनुमति दी, क्योंकि उनके खिलाफ कोई अदालती आदेश या किसी एजेंसी द्वारा प्रतिबंध नहीं है। पूर्व राष्ट्रपति को विदेश जाने की अनुमति दिए जाने पर अधिकारियों ने दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इसके अलावा, एक अन्य को कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में हवाई अड्डे के आव्रजन में उनके पद से हटा दिया।