फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्किये: छात्र ने क्लासरूम में की फायरिंग, शिक्षक समेत चार लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

Wed, 15 Apr 2026 05:32 PM IST
Rahul Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल

सार

तुर्किये के कहमनमारस प्रांत के एक स्कूल में छात्र द्वारा की गई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल हो गए। हमलावर छात्र को भी मार गिराया गया।
विज्ञापन
तुर्किये - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्किये में एक स्कूल में हुई बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। एपी के अनुसार, स्कूल के परिसर में एक छात्र ने फायरिंग की है, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि हमलावर छात्र ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे स्कूल में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


हमलावर छात्र भी ढेर
एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को दक्षिण-पूर्वी तुर्किये के एक स्कूल में एक छात्र ने दो क्लासरूम में गोलीबारी की, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। कहमनमारस प्रांत के गवर्नर मुकर्रम उनलुअर ने बताया कि हमलावर छात्र भी मारा गया है। उसके पास से जो हथियार बरामद हुए, वे उसके पुलिस अधिकारी पिता के बताए जा रहे हैं।

स्कूल में मची अफरातफरी
उन्होंने बताया कि पीड़ितों में एक शिक्षक भी शामिल था। हमले के पीछे का मकसद तत्काल पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा बलों ने स्कूल परिसर को घेरकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से मिले वीडियो फुटेज में कम से कम दो लोगों को एंबुलेंस में ले जाते हुए देखा गया।
विज्ञापन


एक दिन पहले भी हुई थी फायरिंग
गौरतलब है कि एक दिन पहले पास के शानलिउर्फा प्रांत में एक हाई स्कूल में एक पूर्व छात्र द्वारा गोलीबारी किए जाने से 16 लोग घायल हो गए थे, जिनमें ज्यादातर छात्र थे। शॉटगन से लैस 18 वर्षीय हमलावर ने सानलिउर्फा प्रांत के सिवेरेक स्थित व्यावसायिक हाई स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग की और फिर इमारत में छिप गया। बाद में उसने उसी शॉटगन से खुद को भी मार डाला। 

वाणिज्य दूतावास में भी हो चुका हमला
इससे पहले भी इस्तांबुल में इस्राइली वाणिज्य दूतावास की इमारत पर सात अप्रैल को कई अज्ञात हमलावरों ने हमला करने की कोशिश की थी। तुर्किये पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन हमलावरों को मार गिराया था, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे। रॉयटर्स की ओर से साझा किए गए फुटेज में एक पुलिस अधिकारी को गोलियों की आवाज के बीच बंदूक निकालते और छिपते दिखाया गया था, एक व्यक्ति खून से लथपथ दिखाई दिया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई थी।
विज्ञापन


अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें