फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mexico: चुनाव प्रचार के दौरान तेज हवाओं से गिरा मंच, नौ की मौत, 63 लोग हुए घायल

Thu, 23 May 2024 06:00 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी

सार

घटना पर जोर्गे अल्वारेज मेनेज ने दुख जताया और मृतकों के प्रति संवेदना जताते हुए अपना चुनाव अभियान रोक दिया है। मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस लोपेज ओब्राडोर ने भी घटना पर दुख जताया और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
पटियाला में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेक्सिको में तेज हवाओं के चलते एक चुनावी मंच के गिरने से नौ लोगों की उसमें दबकर मौत हो गई। हादसे में 63 लोग घायल भी हुए हैं। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। घटना मेक्सिको के नुएवो लियोन राज्य की है, जहां चुनाव प्रचार अभियान के लिए मंच लगाया गया था। राष्ट्रपति पद के दावेदार जोर्गे अल्वारेज मेनेज इस मंच से लोगों को संबोधित करने वाले थे। 
विज्ञापन


घटना का वीडियो हो रहा वायरल
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है मेनेज मंच पर पहुंचकर वहां मौजूद समर्थकों की तरफ हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे। इस दौरान तेज हवाएं चल रहीं थी, जिसके चलते मंच पर लगी एक बड़ी स्क्रीन और एक ढांचा गिर गया। किसी तरह मेनेज ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद मंच का अन्य ढांचा भी गिर गया, जिसमें दबकर नौ लोगों की मौत हो गई और 63 लोग घायल हो गए। वायरल वीडियो में मंच गिरने के बाद लोग भागते और चीखते सुनवाई दे रहे हैं। 

घटना पर जोर्गे अल्वारेज मेनेज ने दुख जताया और मृतकों के प्रति संवेदना जताते हुए अपना चुनाव अभियान रोक दिया है। मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस लोपेज ओब्राडोर ने भी घटना पर दुख जताया और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौसम को देखते हुए सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल घरों के भीतर रहें और बाहर न निकलें। मैक्सिको में 2 जून को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें