फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग चुनाव में लोकतंत्र समर्थक उम्मीदवारों का जोरदार प्रदर्शन, 452 में से 278 सीटें कब्जाईं 

Mon, 25 Nov 2019 07:10 PM IST
Mohit Mudgal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Protest in Hong kong - फोटो : Twitter
विज्ञापन

हांगकांग में जिला परिषद चुनाव में लोकतंत्र समर्थक उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इन लोगों ने सोमवार को घोषित हुए परिणामों में अपने विरोधियों पर अभूतपूर्व बढ़त बना कर साफ कर दिया कि देश की जनता प्रदर्शनकारियों के साथ है। लोकतंत्र समर्थकों ने कुल 452 सीटों में से 278 सीटें पर विजय हासिल करके नया इतिहास रच दिया। इनकी तुलना में चीन समर्थक उम्मीदवार केवल 42 सीटों पर ही जीत हासिल कर सके। 12 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के पास गई हैं।

विज्ञापन


हालांकि हांगकांग जिला पार्षदों के पास बहुत कम राजनीतिक शक्ति होती है और ये मुख्य रूप से बस मार्ग, कचरा निस्तारण जैसे स्थानीय मुद्दे देखते हैं। आमतौर पर यही समझा जाता है कि आम लोगों में इन चुनावों के प्रति कुछ खास लगाव नहीं है, लेकिन यह चुनाव पहला ऐसा मौका है, जब लोगों को मतपत्र के माध्यम से मुख्य कार्यकारी कैरी लैम के इस संकट से निपटने पर अपने विचार से अवगत कराने का मौका मिला है। यह संकट प्रत्यर्पण कानून के कारण उत्पन्न हुआ है। हालांकि कानून को वापस ले लिया गया है।

हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में हुआ यह छठा जिला परिषद आम चुनाव 24 नवंबर को आयोजित हुआ था। लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर यह मतदान रविवार को सुबह साढ़े 7 बजे से रात साढ़े 10 बज़े तक कराया गया। चुनाव आयोग के मुताबिक, 18 जिलों में 452 जिला परिषद की सीटें के लिए यह मतदान हुआ। मतदान के लिए लोगों की लंबी लंबी कतारें लग गईं जिससे तभी पता चल गया था कि हांगकांग में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर उत्साह है। दरअसल यह चुनाव इस बात की जांच के लिए भी है कि आम लोग यहां चल रहे चीन विरोधी आंदोलन को कितना समर्थन देते हैं। अब इन परिणामों से इस आंदोलन पर मुहर भी लग गई है।
विज्ञापन


मतगणना को देखने के लिए भारी भीड़

यहां के लोगों में मतगणना के काम को देखने का जबरदस्त उत्साह देखा गया। याऊ मा तेई उत्तरी मतदान केंद्र के दरवाजे खुलते हुए स्थानीय निवासी वहां इकट्ठे हो गए। इससे लगता है कि वे सुनिश्चित करना चाहते हैं कि मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी हो। जैसे ही कोई परिणाम घोषित होता, भीड़ ने चिल्लाकर अपनी खुशी जाहिर करती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें