फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया के तानाशाह का अजीब फरमान, पालतू कुत्तों को मारकर खाने के आदेश

Wed, 19 Aug 2020 09:01 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन ने पालतू कुत्तों को पूंजीवाद के पतन का प्रतीक करार देते हुए उन्हें पकड़ने का आदेश दिया है। खबर है कि कुछ कुत्तों को पकड़कर सरकारी चिड़ियाघर में भेजा गया है या उन्हें मांस की दुकानों पर बेच दिया गया है। 

विज्ञापन


ऐसे में इन कुत्तों के मालिकों को डर सता रहा है कि इस पालतू जानवर का इस्तेमाल देश में जारी खाद्यान्न संकट को दूर करने के लिए किया जा सकता है। जुलाई महीने में किम जोंग उन ने पालतू कुत्तों को रखने को कानून के खिलाफ घोषित कर दिया था।

उत्तर कोरिया के चोसून इल्बो समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग ने कहा था कि घर पर कुत्तों का रखना पूंजीवादी विचारधारा की ओर झुकाव माना जाएगा। इसके बाद उत्तर कोरिया के प्रशासन ने उन घरों की पहचान की है, जहां पर पालतू कुत्ते रखे गए हैं। प्रशासन ऐसे लोगों को जबरन पालतू कुत्तों को देने के लिए बाध्य कर रहा है या उन्हें जब्त कर रहा है।
विज्ञापन


उत्तर कोरियाई प्रायद्वीप में कुत्ते का मांस पसंदीदा
बताया जा रहा है कि कुछ कुत्तों को सरकारी चिड़ियाघर में भेजा गया है या उन्हें मांस की दुकानों पर बेच दिया गया है। बता दें कि कोरोना संकट के बीच उत्तर कोरिया खाने के संकट से जूझ रहा है।

उत्तर कोरिया की दो करोड़ 55 लाख की आबादी का 60 फीसदी हिस्सा खाने के संकट का सामना कर रहा है। यह और ज्यादा गंभीर होने वाला है। बता दें कि उत्तर कोरिया पर परमाणु कार्यक्रम को जारी रखने को लेकर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें