फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज में कोरियाई जहाज पर धमाका, लगी भीषण आग; 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' के बीच बढ़ी रार

Mon, 04 May 2026 08:42 PM IST
राकेश कुमार आईएएनएस, सियोल

सार

होर्मुज जलडमरूमध्य में दक्षिण कोरियाई जहाज पर हुए धमाके ने वैश्विक तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' के तहत अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती रस्साकशी ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। 
 
विज्ञापन
होर्मुज जलडमरूमध्य अभी भी बंद। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया से एक बड़ी और परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां फंसे एक दक्षिण कोरियाई मालवाहक जहाज पर जोरदार धमाका हुआ है। धमाके के तुरंत बाद जहाज में भीषण आग लग गई। सियोल स्थित अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी दी कि वे इस संभावित हमले की गहनता से जांच कर रहे हैं। फरवरी के अंत में अमेरिका और इस्राइल की ओर से ईरान पर किए गए हमले के बाद से यह महत्वपूर्ण जलमार्ग बंद है। अगर हमले की पुष्टि होती है, तो यह इस संकट के बीच किसी दक्षिण कोरियाई जहाज पर पहला बड़ा हमला होगा।
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया ने क्या कहा? 
दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, 'हमारा कांसुलर अफेयर्स ब्यूरो इस जानकारी की पुष्टि कर रहा है कि एक दक्षिण कोरियाई जहाज पर हमला हुआ है। अभी तक हमारे किसी भी नागरिक की जान नहीं गई है।' मंत्रालय अब जहाज को हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। साथ ही इस हमले के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: West Asia: होर्मुज नाकेबंदी पर अकेले पड़े ट्रंप, यूरोप ने पीछे खींचे हाथ, मैक्रों बोले- जंग में हम शामिल नहीं
विज्ञापन


होर्मुज में थमी जहाजों की रफ्तार
योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, इस समय इस संकरे जलडमरूमध्य में लगभग 2,000 जहाज फंसे हुए हैं। इनमें दक्षिण कोरिया के झंडे वाले 26 जहाज भी शामिल हैं। यह घटना तब घटी है जब अमेरिका ने  'प्रोजेक्ट फ्रीडम' नामक ऑपरेशन शुरू किया है। इसका उद्देश्य फंसे हुए जहाजों को बाहर निकालना है। दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के इस फैसले की कड़ी आलोचना की है। ईरान इसे संघर्ष विराम का सीधा उल्लंघन बता रहा है। ईरान ने अमेरिका को चेतावनी भी दी है। 

बता दें कि ट्रंप ने अप्रैल के अंत में संघर्ष विराम की समय सीमा बढ़ाई थी। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच पिछले महीने हुई पहली सीधी बैठक बेनतीजा रही थी। इस ब्लॉकेड के कारण दुनिया भर में ऊर्जा और अन्य सामानों की आपूर्ति बाधित हो गई है। वैश्विक तेल और प्राकृतिक गैस व्यापार का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है।
विज्ञापन


अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई
इस तनाव के बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोमवार को बताया कि उनके दो वाणिज्यिक जहाज सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए हैं। सेंटकॉम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिकी नौसेना के गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' के समर्थन में अरब खाड़ी में काम कर रहे हैं। अमेरिकी सेना वाणिज्यिक शिपिंग को बहाल करने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें