फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Strait Of Hormuz Crisis: 'होर्मुज सभी जहाजों के लिए बंद है', बढ़ते तनाव के बीच ईरानी सेना का बड़ा एलान

Thu, 11 Jun 2026 07:48 AM IST
Pavan एएनआई, तेहरान

सार

अमेरिका के नए सैन्य हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी जहाजों के लिए बंद करने का एलान किया है। IRGC ने चेतावनी दी है कि यहां से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाया जाएगा। क्षेत्र में अमेरिकी और ईरानी बलों के बीच तनाव बढ़ गया है, जिससे तेल बाजार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
होर्मुज जलडमरूमध्य अभी भी बंद। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी जहाजों के लिए बंद करने का एलान किया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि इस मार्ग से गुजरने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को निशाना बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ट्रंप का दावा: होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का कब्जा, 10 करोड़ बैरल से ज्यादा तेल वैश्विक बाजार में पहुंचाया

विज्ञापन


अमेरिका के नए हमलों के बाद फैसला- IRGC
आईआरजीसी ने अपने बयान में कहा कि क्षेत्र में बढ़ती असुरक्षा और अमेरिका के नए सैन्य हमलों के बाद यह फैसला लिया गया है। आदेश के अनुसार तेल टैंकरों, मालवाहक जहाजों और अन्य सभी प्रकार के समुद्री जहाजों की आवाजाही तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है। ईरानी मीडिया के मुताबिक होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसैनिक बलों और आईआरजीसी की नौसेना के बीच भारी तनाव और गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं। आईआरजीसी नौसेना का दावा है कि उसने दो ऐसे जहाजों को निशाना बनाया जो उसकी अनुमति के बिना जलडमरूमध्य से गुजरने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन


ईरान के तटीय इलाकों में अमेरिका के हमले शुरू
इस बीच अमेरिका ने ईरान के कई तटीय इलाकों पर नए हमले शुरू किए हैं। रिपोर्टों के अनुसार बंदर अब्बास, सीरिक, किश्म द्वीप और हेंगाम द्वीप समेत कई स्थानों को निशाना बनाया गया है। इन हमलों के बाद दक्षिणी ईरान के कई इलाकों में विस्फोटों की खबरें आई हैं। मिनाब काउंटी के करगान क्षेत्र में अमेरिकी हमले के बाद दो स्थानीय निवासी घायल होने की भी सूचना है।

यह भी पढ़ें- IAEA: 'ईरान करे सहयोग, परमाणु स्थलों तक तुरंत दे पहुंच', आईएईए ने की मांग; प्रस्ताव से इन देशों ने बनाई दूरी

हमलों पर सेंटकॉम ने क्या कहा?
उधर अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने पुष्टि की है कि उसकी सेना ने ईरान में कई ठिकानों पर अतिरिक्त 'आत्मरक्षा संबंधी' हमले शुरू किए हैं। अमेरिकी सेना का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान की लगातार आक्रामक गतिविधियों के जवाब में की जा रही है। होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। दुनिया के बड़े हिस्से का तेल और गैस इसी समुद्री मार्ग से होकर गुजरता है। ऐसे में इस मार्ग के बंद होने से अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार और वैश्विक व्यापार पर बड़ा असर पड़ सकता है। बढ़ते सैन्य टकराव के कारण पूरे पश्चिम एशिया में तनाव और गहरा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें