दुनिया के दो कट्टर दुश्मन देशों सऊदी अरब और ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों में 5 साल बाद पहली बार सीधी बात हुई है। इराक की राजधानी बगदाद में हुई इस बैठक में दोनों देशों के दुश्मनी की हद तक पहुंच चुके संबंधों को फिर से सुधारने पर बातचीत हुई। पश्चिम एशिया के इन दो देशों ने 5 साल पहले राजनयिक रिश्ते तोड़ लिए थे।
दोनों देशों के बीच बातचीत को इराक के पीएम मुस्तफा अल कदीमी दे रहे बढ़ावा
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बगदाद में सऊदी अरब और ईरान के बीच वार्ता ऐसे समय पर हुई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ईरान के साथ परमाणु समझौते को लेकर फिर से बातचीत शुरू करना चाहते हैं। उनकी कोशिश पश्चिम एशिया में तनाव घटाने की है। इस बातचीत को इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल कदीमी की ओर से बढ़ावा दिया गया है।