फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beryl Storm: तूफान बेरिल ने चार लोगों की जान ली; टेक्सास में 30 लाख घरों की बिजली गुल, कई उड़ाने रोकी गईं

Tue, 09 Jul 2024 02:00 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास

सार

अमेरिका के टेक्सास में बेरिल तूफान ने जमकर तबाही मचाई। चक्रवात के कारण 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है।
विज्ञापन
बेरिल तूफान ने जमकर तांडव मचाया। - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के टेक्सास में बेरिल तूफान और मूसलाधार बारिश के कारण चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तेल बंदरगाह बंद कर दिए गए जबकि कई उड़ानों को रोक दिया गया। वहीं दक्षिण-पूर्व टेक्सास में 30 लाख से ज्यादा घरों में पावर कट के कारण बिजली चली गई। 

विज्ञापन


यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर (एनएचसी) ने बताया कि बेरिल चक्रवार को श्रेणी 5 में रिकॉर्ड किया गया है। यह खतरनाक तूफान ह्यूस्टन में आगे बढ़ने से पहले माटागोर्डा में जमकर बारिश करने के बाद कमजोर हो गया है। 

एनएचसी के मुताबिक अंदर की ओर आने के साथ ही तूफान के कमजोर होने की उम्मीद थी। तूफान ने पिछले हफ्ते जमैका, ग्रेनाडा और सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस में जमकर तबाही मचाई थी। इसके पहले बेरिल तूफान के कारण अब तक कैरेबियन और टेक्सास में कई जानें जा चुकी हैं। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति बाइडन को लगातार जानकारी दी जा रही है
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन को तूफान के बारे में नियमित रूप से अपडेट किया जा रहा है, जबकि प्रशासन के अधिकारी राज्य और स्थानीय समकक्षों के साथ निकट संपर्क में हैं।

प्रशासन के मुताबिक, संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (फेमा) और यूएस कोस्ट गार्ड ने खोज और बचाव प्रयासों में सहायता के लिए कर्मचारियों को तैनात किया था। साथ ही फेमा ने स्थानीय प्रतिक्रिया प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए पानी, भोजन और जनरेटर के साथ भी तैयारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें