फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: ट्रंप ने खुद के लिए नोबेल पुरस्कार की मांग की; फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने की बात दोहराई

Sun, 21 Sep 2025 09:21 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/ न्यूयॉर्क

सार

Donald Trump wants Nobel Peace Prize: ट्रंप ने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान संघर्ष रोकने की बात दोहराई है, जबकि भारत ने अमेरिकी या किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के दावे को हर बार खारिज किया है। वहीं ट्रंप ने कुल सात युद्ध को खत्म करने का दावा करते हुए खुद के लिए नोबेल पुरस्कार की भी मांग की है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को व्यापार के जरिए रोक दिया। ट्रंप ने यहां तक कहा कि उन्होंने सात बड़े युद्धों को समाप्त कराया है और इसके लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। ट्रंप ने शनिवार को अमेरिकन कॉर्नरस्टोन इंस्टीट्यूट फाउंडर डिनर में कहा, 'दुनिया में अमेरिका को अब पहले से कहीं ज्यादा सम्मान मिल रहा है। हम शांति समझौते कर रहे हैं और युद्ध रोक रहे हैं। हमने भारत और पाकिस्तान, थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्ध रोके हैं।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - H-1B: ट्रंप का $100000 वीजा शुल्क नियम आज से होगा लागू; व्हाइट हाउस ने दूर किए भ्रम, जानें अब तक क्या-क्या हुआ

फिर अलापा भारत-पाक संघर्ष को रोकने का राग
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को व्यापार के जरिए रुकवाया। 'सोचिए भारत और पाकिस्तान के बारे में। मैंने उनसे कहा कि अगर वे लड़ाई करेंगे तो हम उनके साथ कोई व्यापार नहीं करेंगे। उनके पास परमाणु हथियार हैं और अगर वे व्यापार चाहते हैं, तो उन्हें शांति बनाए रखनी होगी।' ट्रंप ने दावा किया कि इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव कम हो गया। बता दें कि ट्रंप लगभग 20 से ज्यादा मौकों पर भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष रोकने का दावा कर चुके हैं। जबकि भारत ने शुरुआत से स्पष्ट किया है कि दोनों देशों के बीच आपसी बातचीत के बाद संघर्ष रोका गया है और इसमें किसी तीसरे देश ने मध्यस्थता नहीं की है।
विज्ञापन


ट्रंप ने सात युद्धों का जिक्र
डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान उन देशों की सूची भी गिनाई, जहां उन्होंने युद्ध रोकने का दावा किया। इसमें 'भारत-पाकिस्तान, थाईलैंड-कंबोडिया, आर्मेनिया-अजरबैजान, कोसोवो-सर्बिया, इस्राइल-ईरान, मिस्र-इथियोपिया और रवांडा-कांगो... हमने ये सभी युद्ध रोके। इनमें से 60% युद्ध हमने केवल व्यापार के जरिये रोके।'

नोबेल पुरस्कार की मांग
राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा कि उन्हें बताया गया कि अगर वह रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म कर देते हैं, तो उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिल सकता है। इस पर ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा, 'मैंने कहा कि मैंने सात युद्ध रोके हैं। एक युद्ध रोकने पर पुरस्कार मिलेगा और सात युद्धों पर कुछ नहीं? मुझे सातों के लिए सात नोबेल पुरस्कार मिलने चाहिए।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US: 'बगराम एयरबेस नहीं सौंपा तो अंजाम बुरा होगा', अफगानिस्तान को ट्रंप की चेतावनी; वॉशिंगटन में अपराध पर दावा

रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बयान
ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा था कि यह संघर्ष सुलझाना आसान होगा क्योंकि उनके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अच्छे संबंध हैं। 'मैं पुतिन से निराश हूं, लेकिन हमारे संबंध ठीक हैं। मैंने सोचा था कि यह संघर्ष सबसे आसान होगा, लेकिन यह चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। फिर भी, इसे किसी न किसी तरीके से खत्म कर देंगे।' ट्रंप ने अपने भाषण के अंत में कहा, 'अमेरिका अब सिर्फ एक ताकतवर देश नहीं, बल्कि दुनिया में शांति का प्रतीक बन रहा है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें