फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: सैन जोस शहर के पार्क से छत्रपति शिवाजी की एकमात्र मूर्ति चोरी, जांच में जुटे अधिकारी

Tue, 07 Feb 2023 07:06 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

यह प्रतिमा सैन जोस को भारत के शहर पुणे से उपहार के रूप में दी गई थी। यह उत्तरी अमेरिका में मराठा शासक की यह एकमात्र प्रतिमा थी।
विज्ञापन
Statue of Chhatrapati Shivaji Maharaj - फोटो : Twitter/San José Parks & Rec
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रपति शिवाजी महाराज की एकमात्र प्रतिमा कैलिफोर्निया के सैन जोस शहर के एक पार्क से चोरी हो गई। सैन जोस के पार्क, मनोरंजन और पड़ोस सेवा विभाग ने शुक्रवार को ट्वीट किया, हमें अपने समुदाय को यह सूचित करते हुए दुख हो रहा है कि ग्वाडालूप रिवर पार्क से छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गायब है। स्थानीय टेलीविजन चैनल केटीवीयू ने अपनी रिपोर्ट में कहा, यह स्पष्ट नहीं है कि प्रतिमा को यहां से कब ले जाया गया है। 

विज्ञापन


यह प्रतिमा सैन जोस को भारत के शहर पुणे से उपहार के रूप में दी गई थी। यह उत्तरी अमेरिका में मराठा शासक की यह एकमात्र प्रतिमा थी। विभाग ने ट्वीट में कहा, यह मील का पत्थर चोरी होने से शहर बहुत दुखी है। हम समाधान ढूंढने क लिए सामुदायिक नेताओं के साथ काम कर रहे हैं और जल्द ही अपडेट प्रदान करेंगे।  विभाग ने कहा, अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और जनता से मदद मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें