फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: फ्लॉयड की मौत पर पुलिस विभाग के खिलाफ मानवाधिकार संबंधी शिकायत दर्ज

Wed, 03 Jun 2020 05:46 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन।
विज्ञापन
george floyd - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका के मिनेपोलिस शहर में अफ्रीकी मूल के अश्वेत अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद शुरू हुई हिंसा और प्रदर्शनों को रोकने के लिए देश के कई शहरों में कर्फ्यू लगाया गया है। इस बीच मिनेपोलिस पुलिस विभाग के खिलाफ मानवाधिकार संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, मानवाधिकार हनन की यह शिकायत मिनेसोटा राज्य की ओर से की गई है। गवर्नर टिम वाल्ज (डी) ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा किराज्य के सबसे बड़े पुलिस विभाग के खिलाफ औपचारिक रूप से भेदभाव की शिकायत दर्ज करने के बाद मानव अधिकार के संबंध में गहन जांच करने का निर्देश दिया गया है।

हिंसा पर ट्रंप ने चेताया था
बता दें कि इससे पहले जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद भड़की हिंसा और प्रदर्शनों को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया था। ट्रंप ने कहा था कि हालात अब भी काबू में नहीं हैं। ऐसे में राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद को लॉ एंड ऑर्डर प्रेसिडेंट करार देते हुए प्रदर्शनकारियों को चेताया कि यदि हिंसा जारी रही तो वे उसे रोकने के लिए पुलिस और सेना को तैनात करेंगे।
विज्ञापन


कई शहरों में हिंसा, आगजनी और लूट
बता दें कि पिछले एक सप्ताह से अमेरिका के कई शहरों में हिंसा, आगजनी और लूट की घटनाएं हो रही हैं। इस बीच, व्हाइट हाउस के बाहर हो रहे प्रदर्शनों को पुलिस ने खत्म करा दिया, ताकि राष्ट्रपति यहीं पास में मौजूद चर्च में जा सकें। व्हाइट हाउस से टीवी पर भाषण देने के बाद ट्रंप अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ इस 200 साल पुरानी सेंट जॉन्स चर्च में भी गए थे। 

मेयर और गवर्नर पर भी भड़के ट्रंप
इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि देश के कई शहरों में कर्फ्यू लगा दिया है और नेशनल गार्ड की तैनाती की गई है। उन्होंने हिंसा को काबू में करने तक मेयर और गवर्नरों को सख्ती से कानून का पालन कराने के निर्देश देते हुए यह भी कहा कि यदि कोई राज्य या शहर अपने नागरिकों व उनकी संपत्ति की सुरक्षा करने से इनकार करता है तो मैं वहां पर सेना की तैनाती करके उनका काम आसान करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें