फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका चुनाव आयोग के चेयरमैन ने प्रांतीय चुनाव की देरी पर दी इस्तीफे की धमकी

Mon, 28 Jan 2019 08:05 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, कोलंबो
विज्ञापन
evm machine - फोटो : PTI
विज्ञापन

श्रीलंका के चुनाव आयोग के अध्यक्ष हिंदा देशप्रिय ने सोमवार को चेतावनी दी कि अगर लंबे समय से लंबित प्रांतीय परिषद चुनाव 10 नवंबर से पहले नहीं हुए तो वह इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि नौ प्रांतीय परिषदों में से 6 का कार्यकाल खत्म हुए 16 महीने से ज्यादा हो गए हैं। 

विज्ञापन


चुनाव पर निगरानी रखने वाली संस्थाओं ने देरी के लिए सरकार की आलोचना की है। तीन और परिषदों का कार्यकाल जल्द ही समाप्त हो रहा है। प्रांतीय परिषद स्थानीय सरकार का शीर्ष स्तर होती हैं। देशप्रिय ने कहा कि अगर चुनाव 10 नवंबर से पहले नहीं हो पाए तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा।

उन्होंने कहा कि वह चुनाव आयोग में बने रहेंगे लेकिन चेयरमैन नहीं रहेंगे। उनकी इस धमकी का मतलब है कि वह चाहते हैं कि प्रांतीय चुनाव इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनावों से पहले हो जाए। राष्ट्रपति चुनावों की घोषणा नवंबर तक की जाएगी और जनवरी 2020 में चुनाव होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के नेतृत्व वाले विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार हार के डर के कारण चुनावों में देरी कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें