फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka Updates: राष्ट्रपति विक्रमसिंघे बोले, गोतबाया राजपक्षे के श्रीलंका लौटने का अभी सही वक्त नहीं

Mon, 01 Aug 2022 08:30 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि मौजूदा स्थिति में पूर्व राष्ट्रपति की वापसी से स्थिति बिगड़ सकती है। मौजूदा आर्थिक संकट के लिए प्रदर्शनकारी
विज्ञापन
रानिल विक्रमसिंघे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के श्रीलंका लौटने का यह सही समय नहीं है क्योंकि यहां उनकी मौजूदगी से देश में राजनीतिक तनाव बढ़ सकता है। विक्रमसिंघे को 20 जुलाई को संसदीय वोट के माध्यम से राष्ट्रपति चुना गया था। इससे ठीक पहले तत्कालीन राष्ट्रपति राजपक्षे मालदीव और फिर सिंगापुर भाग गए थे। सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के राष्ट्रपति भवन पर धावा बोलने के बाद राजपक्षे को भागने पर मजबूर होना पड़ा था। 

विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति की वापसी से स्थिति बिगड़ सकती है
छह बार के पूर्व प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे, जिन्हें गोटाबाया के राजपक्षे परिवार के खिलाफ एक जन विद्रोह के बाद देश छोड़कर भाग जाने के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था।उन्होंने रविवार को वॉल स्ट्रीट जर्नल के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि मौजूदा स्थिति में पूर्व राष्ट्रपति की वापसी से स्थिति बिगड़ सकती है। मौजूदा आर्थिक संकट के लिए प्रदर्शनकारी शक्तिशाली राजपक्षे परिवार को दोषी ठहरा रहे हैं और देश में राजनीतिक तनाव व्याप्त है।

श्रीलंका के कैबिनेट प्रवक्ता बंडुला गुणवर्धने ने हाल ही में कहा था कि 73 वर्षीय राजपक्षे छिपे नहीं हैं और उनके जल्द ही लौटने की उम्मीद है। प्रशासन के हस्तांतरण के मुद्दों और अन्य सरकारी कार्यों से निपटने के लिए राजपक्षे के संपर्क में रहे विक्रमसिंघे ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने जल्द ही श्रीलंका लौटने की योजना के बारे में संकेत नहीं दिया है।
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से कर्ज की आस 
 73 वर्षीय विक्रमसिंघे ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह उनके लौटने का समय है। नए राष्ट्रपति ने कहा कि श्रीलंका ने अपने आर्थिक संकट का सबसे खराब दौर देखा है और राजनीतिक स्थिरता बहाल होने से हालात कुछ सुधरेंगे इसकी शुरुआत हाल ही में हुई उथल-पुथल के कारण रुकी हुई अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की ओर से कर्ज के लिए बातचीत को अंतिम रूप देने से होगी।

विक्रमसिंघे ने कहा, मुझे लगता है कि हम पहले ही नीचे पहुंच चुके हैं। मैं सुरंग के अंत में प्रकाश देख सकता हूं। हम इसे इसे तेजी से प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रपति ने स्वीकार किया कि श्रीलंकाई लोग विदेशी मुद्रा की भारी कमी का सामना कर रहे हैं। इससे मुद्रास्फीति और भोजन, ईंधन, रसोई गैस और दवाओं जैसी आवश्यक वस्तुओं के लिए लंबी कतारें लग रही हैं और उनकी आर्थिक परिस्थितियों में सुधार दिखने में महीनों लगेंगे।

राजपक्षे बंधुओं पर विदेश यात्रा प्रतिबंध 4 अगस्त तक बढ़ा
श्रीलंका की सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनके छोटे भाई व पूर्व वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे पर विदेश यात्रा प्रतिबंध की अवधि बढ़ा दी है। कोर्ट ने सोमवार को यह पाबंदी चार अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है।

पीएम मोदी ने गुणवर्धने को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंकाई पीएम दिनेश गुणवर्धने को बधाई पत्र भेजा है। उन्होंने द्वीपीय राष्ट्र के लोगों को भारत के समर्थन का आश्वासन दिया है। भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। गुणवर्धने को 22 जुलाई को श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें