श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जलक्षेत्र में अवैध शिकार करने के आरोप में कम से कम 17 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और तीन ट्रॉलर जब्त कर लिए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि मछुआरों को बुधवार को जाफना के काकरथिवु द्वीप के तट से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें कांकेसंथुराई बंदरगाह ले जाया गया और स्थानीय मत्स्य निदेशालय को सौंप दिया गया। दोनों पक्षों के बीच हुई कई उच्च स्तरीय वार्ताओं के बावजूद अवैध मछुआरों की समस्या बनी हुई है।