फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका में फेसबुक पोस्ट से भड़की हिंसा के बाद फिर लगा कर्फ्यू, एक की मौत

Tue, 14 May 2019 09:03 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांप्रदायिक हिंसा के बाद श्रीलंका में लगा कर्फ्यू (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

श्रीलंका सरकार ने सोमवार को देशभर में छह घंटे का कर्फ्यू लगा दिया क्योंकि द्वीप देश में बड़ी तेजी से सांप्रदायिक हिंसा फैल रही है। यह हिंसा ईस्टर के मौके पर हुए हम बम धमाकों के बाद फैल रही है जिसमें लगभग 260 लोग मारे गए थे। पुलिस प्रवक्ता ने कहा, 'रात के नौ बजे से सुबह के चार बजे तक देशभर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।'  इसी बीच हिंसा में 45 साल के शख्स की मौत होने की खबर आई है।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने कहा 'भीड़ ने उसपर तेज हथियार से हमला किया था। मृतक बढ़ई की दुकान चलाता था। सांप्रदायिक हिंसा के कारण हुई यह पहली मौत है।' इससे पहले दिन में पुलिस ने चार शहरों कुलियापिटिया, हेट्टीपोला, बिंगिरिया और दुम्मालासुरिया से कर्फ्यू हटाने के कुछ घंटों बाद ही दोबारा लगा दिया था। इन क्षेत्रों में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। बाद में इसे पूरे उत्तर पश्चिमी प्रांत तक बढ़ा दिया गया क्योंकि हिंसा लगातार फैल रही थी।
 
प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने हिंसा के बाद लोगों से शांत रहने की अपील की है। खासतौर से कुरुनेगला जिले में, जहां मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह झूठी सूचनाओं पर यकीन न करे।
विज्ञापन


विक्रमसिंघे ने कहा, 'मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वह शांत रहें और झूठी सूचनाओं पर यकीन न करें। सुरक्षाबल आतंकियों को पकड़ने और देश में सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। लेकिन हर बार यहां होने वाली नागरिक अशांति के कारण उनका काम बढ़ रहा है और इससे जांच पर असर पड़ रहा है।' 

श्रीलंका सरकार ने सोमवार को सोशल मीडिया नेटवर्क और मैसेजिंग ऐप, जिसमें फेसबुक और व्हाट्सएप भी शामिल हैं, पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया। ईस्टर बम धमाकों के बाद यहां मस्जिदों और मुस्लिमों द्वारा चलाई जा रही दुकान आदि पर हमले हुए हैं। 

देश में हिंसा ना फैले, इस बात का ध्यान रखते हुए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध ऐसे समय पर लगाया गया है जब श्रीलंका पुलिस ने देश के पश्चिमी तटीय शहर चिलॉ में कर्फ्यू लगा दिया है क्योंकि वहां एक भीड़ ने मस्जिद पर और मुस्लिमों की दुकान पर हमला किया। यह विवाद मुस्लिम दुकान के मालिक के एक फेसबुक पोस्ट के बाद हुआ। 

अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने विवाद का कारण बने फेसबुक पोस्ट करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 38 वर्षीय अब्दुल हमीद मोहम्मद हसमर के तौर पर हुई है। इस पोस्ट में आरोपी व्यक्ति ने लिखा था, 'एक दिन तुम रोओगे।' लोगों का कहना है कि इसी पोस्ट के कारण हिंसा हुई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें