फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका में सोमवार को हटेगा देशव्यापी कर्फ्यू, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 400 के पार

Sat, 25 Apr 2020 01:28 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

श्रीलंका कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लगाए गए कर्फ्यू को सोमवार को हटा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि देश में संक्रमण के मामले 400 को पार कर गए हैं। देश में संक्रमण के सर्वाधिक 49 मामले शुक्रवार को दर्ज किए गए थे। श्रीलंका के नौसैन्य प्रतिष्ठान में कोविड-19 के 30 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़े हैं।

विज्ञापन


देश में शुक्रवार तक संक्रमण के कुल 414 मामले थे। इनमें से 100 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं वहीं सात लोगों की मौत हो चुकी है। देश की पुलिस की ओर से शनिवार को जारी बयान के अनुसार 27 अप्रैल को सुबह पांच बजे से कर्फ्यू हटा लिया जाएगा। हालांकि जानकारों का कहना है कि कर्फ्यू फिर से लगाया जा सकता है और इस संबंध में अधिकारी जल्द ही नया आदेश जारी कर सकते हैं।

देश में 20 मार्च से 24 घंटे का कर्फ्यू लागू है। संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के कारण सरकार ने सोमवार को देशव्यापी कर्फ्यू में ढील देने का विचार त्याग दिया था और इसे 27 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया था। कुछ क्षेत्रों में संक्रमण का खतरा कम होने के कारण कर्फ्यू में ढील दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें