फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से पांच लाख कोविशील्ड टीके की दूसरी खेप पहुंची श्रीलंका

Sat, 27 Feb 2021 02:29 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलंबो
विज्ञापन
कोविशील्ड - फोटो : twitter@serum institute
विज्ञापन

दुनिया में जहां संक्रमितों की संख्या 11.36 करोड़ पार हो गई है वहीं मृतक संख्या 25.21 लाख से अधिक हो चुकी है। इस बीच, भारत से भेजे गए कोविड-19 के टीकों की पांच लाख खुराकें श्रीलंका को मिल गई हैं। श्रीलंका में भारत के उच्चायोग ने ट्वीट किया, भारत से 5,00,000 कोविशील्ड टीके की दूसरी खेप आज श्रीलंका पहुंची।

विज्ञापन


श्रीलंका के कार्यवाहक स्वास्थ्य मंत्री चन्ना जयसुमन ने खुराक मिलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के स्टेट फार्मास्यूटिकल्स कार्पोरेशन (एसपीसी) और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के बीच एक समझौते के तहत नयी खेप का ऑर्डर दिया गया है।

बता दें कि भारत ने टीके की 5,00,000 खुराक श्रीलंका को उपहार में दी थीं जिससे जनवरी के अंत में श्रीलंका में टीकाकरण शुरू हुआ। भारत ने भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार, सेशेल्स, अफगानिस्तान और मॉरीशस को भी सहायता के तहत कोविड-19 टीके भेजने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें