फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका: तेल टैंकर की आग बुझाने में जुटे सिंगापुर की कंपनी के विशेषज्ञ, चार दिन से जल रही है आग

Mon, 07 Sep 2020 05:22 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, श्रीलंका
विज्ञापन
एमटी न्यू डायमंड तेल टैंकर की आग बुझाते हुए - फोटो : PTI
विज्ञापन

श्रीलंका के पूर्वी तट से करीब 30 नॉटिकल मील दूर इंडियन ऑयल के तेल टैंकर में लगी आग को चार दिन बाद भी बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। श्रीलंकाई नौसेना ने बताया कि इस काम में सिंगापुर की कंपनी के विशेषज्ञों का एक दल भी लगा हुआ है।

विज्ञापन


नौसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस टैंकर के व्यवसायिक स्वामियों ने सिंगापुर की एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी को विशेषज्ञ के तौर पर नियुक्त किया है। कच्चे तेलों के टैंकरों को खींचने में सक्षम दो विशाल टगबोट इस तेल टैंकर में लगी आग को बुझाने के अभियान में शामिल होने के लिए सिंगापुर और मॉरीशस से रवाना हो चुके हैं।

एमटी न्यू डायमंड नाम का यह तेल टैंकर पनामा में पंजीकृत है और इसमें बृहस्पतिवार को आग लग गई थी। यह जहाज दो लाख 70 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर कुवैत से भारत आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें