फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka: श्रीलंका के कार्यकारी राष्ट्रपति ने आर्थिक संकट सुलझाने के लिए बनाई योजना, बताया कब से शुरू होगी पेट्रोल आपूर्ति

Mon, 18 Jul 2022 04:31 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

श्रीलंका के कार्यकारी राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ समझौते की कोशिशें जारी हैं। इसके अलावा कुछ और देशों से आर्थिक मदद पर भी चर्चा प्रगति पर है।
विज्ञापन
रानिल विक्रमसिंघे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के कार्यकारी राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने देश में जारी आर्थिक संकट को सुलझाने के लिए सभी पार्टियों से सहयोग की अपील की है। विक्रमसिंघे ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को अपने मतभेद किनारे कर देने चाहिए और सिर्फ एक व्यक्ति के लिए देश को नहीं झुलसने देना चाहिए। उन्होंने श्रीलंका में सर्वदलीय सरकार बनाने की अपील की है। 
विज्ञापन


विक्रमसिंघे ने कहा कि श्रीलंका को संकट से निकालने में यह योजना कारगर साबित हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ समझौते की कोशिशें जारी हैं। इसके अलावा कुछ और देशों से आर्थिक मदद पर भी चर्चा प्रगति पर है।

विक्रमसिंघे ने साफ किया कि जुलाई अभी काफी मुश्किल होने वाला है। खासकर ईंधन की सप्लाई सुनिश्चित करन में। उन्होंने कहा कि डीजल के स्टॉक तो जुटा लिए गए हैं और उनकी आपूर्ति भी जारी है। इसके अलावा 21 जुलाई से आम जनता को पेट्रोल मिलना भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवारों को राहत सामग्री भेजी जा रही है। दो एकड़ से कम क्षेत्रफल में अनाज उगाने वाले किसानों का कर्ज भी माफ कर दिया गया है। इसके अलावा ईंधन के दामों में कमी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें