पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को विरोध स्थल छोड़ने का आदेश दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों की ओर से अपीलीय अदालत में गुरुवार को तीन रिट आवेदन दायर किए गए थे।
श्रीलंका की शीर्ष अदालत में शुक्रवार को अटॉर्नी जनरल की ओर से आश्वासन दिए जाने के बाद अब सरकार विरोध प्रदर्शन एक सप्ताह तक और चल सकता है। अटॉर्नी जनरल ने अदालत को आश्वासन दिया कि 10 अगस्त तक गाले फेस प्रदर्शन स्थल पर प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार शाम तक क्षेत्र खाली करने के पुलिस के आदेश की अवहेलना करने की बात कही थी, जिसके एक दिन बाद यह डेवलपमेंट सामने आया है।
वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस को गाले फेस क्षेत्र मे उन्हें हटाने के लिए अदालत का आदेश नही मिला है, जो पूर्ववर्ती राजपक्षे नीत शासन के खिलाफ यहां सरकार विरोधी प्रदर्शनों का केंद्र था।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को विरोध स्थल छोड़ने का आदेश दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों की ओर से अपीलीय अदालत में गुरुवार को तीन रिट आवेदन दायर किए गए।
अटॉर्नी जनरल ने शुक्रवार को अदालत से कहा कि उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना ढांचे को नहीं हटाया जा सकता। श्रीलंकाई पुलिस ने बुधवार को प्रदर्शनकारियों के लिए राष्ट्रपति कार्यालय के पास गाले फेस में सभी अवैद तंबू और शिविरों को हटाने के लिए 5 अगस्त की समय सीमा तय की थी।