फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रिया में आतंकवाद के खिलाफ का बड़ा कदम, 'राजनीतिक इस्लाम' का प्रसार माना जाएगा अपराध

Fri, 13 Nov 2020 04:07 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वियना
विज्ञापन
vienna terror attack(file photo) - फोटो : ANI
विज्ञापन

वियना में मुंबई की तरह से आतंकी हमले के बाद ऑस्ट्रिया की सरकार ने 'राजनीतिक इस्लाम' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज की सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कई सख्त कदम उठाने पर सहमति जताई है। इन प्रस्तावों में आतंकी मामलों में दोषी पाए गए लोगों को आजीवन जेल में रखना और उन पर इलेक्ट्रानिक निगरानी रखना शामिल है। वहीं देश में राजनीतिक इस्लाम के प्रसार को अपराध माना जाएगा।

विज्ञापन


ऑस्ट्रिया की सरकार धार्मिक रूप से प्रेरित राजनीतिक अतिवाद को अपराध बनाने जा रही है। कुर्ज ने कहा कि इन कदमों को दिसंबर में संसद के समक्ष वोट के लिए रखा जाएगा। इसके तहत ऑस्ट्रिया आतंकी हमले रोकने के लिए दोतरफा कार्रवाई करने जा रहा है। पहला संदिग्ध आतंकियों को निशाना बनाना और दूसरा उस विचारधारा पर भी हमला बोलना जो उन्हें हिंसा के लिए प्रेरित करती है।

दो नवंबर को हुए आतंकवादी हमले में चार लोगों की मौतकुर्ज ने कहा, 'हम राजनीतिक इस्लाम को एक राजनीतिक अपराध घोषित करेंगे ताकि उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके जो आतंकवादी नहीं हैं, लेकिन उनके लिए नर्सरी तैयार करते हैं।' इससे पहले 2 नवंबर को हुए आतंकवादी हमले में 4 लोगों की मौत हो गई थी। जवाबी कार्रवाई में आतंकी की भी मौत हो गई थी। हमले में एक पुलिसकर्मी समेत 20 अन्य लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें