फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्पेक्टर-आरजी’ लॉन्च : ब्रह्मांड का नक्शा खींचेगा शक्तिशाली एक्स-रे टेलीस्कोप

Sun, 14 Jul 2019 03:18 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाइकोनूर (कजाखस्तान)
विज्ञापन
विज्ञापन

रूस ने शनिवार को बाइकोनूर से ब्रह्मांड का नक्शा खींचने के लिए एक शक्तिशाली टेलीस्कोप लॉन्च किया है। स्पेक्टर-आरजी नामक यह टेलीस्कोप जर्मनी और रूस का संयुक्त उपक्रम है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इससे प्राप्त सूचनाओं से ब्रह्मांड की व्यापक संरचना जानने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे ब्रह्मांडीय विस्तार के बारे में ताजा दृष्टिकोण भी मिल सकेगा। साथ ही यह एक्स विकिरणों (रे) के नए स्रोतों की चौंकाने वाली तादाद का खुलासा भी सकता है। एक बार अपना परीक्षण पूरा होने के बाद यह गतिविधियां शुरू करेगा।

स्पेक्टर-आरजी एक ‘टू-इन-वन’ टेलीस्कोप है। माना जा रहा है कि अगले छह माह के दौरान यह पूरे आसमान का सर्वेक्षण पूरा कर लेगा। इसके बाद विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए इस क्रम को दोहराया जाएगा।
विज्ञापन


इसके कार्यकाल के दौरान संभवतया तीस लाख बड़े ब्लैक होल का पता लगाने की अपेक्षा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस टेलीस्कोप से मिलने वाला डाटा कई खुलासे करेगा। इतने व्यापक पैमाने पर पहले कभी एक्स-रे मैपिंग नहीं की गई है। 

डार्क मैटर और डार्क एनर्जी पर रहेगा फोकस

स्पेक्टर-आरजी का मुख्य मकसद ब्रह्मांड के रहस्यमयी तत्व, ‘डार्क मैटर’ और ‘डार्क एनर्जी’ की जांच करना रहेगा। ब्रह्मांड का 96 फीसदी ऊर्जा घनत्व इन दोनों तत्वों से ही मिलकर बना है। इसके अलावा इनके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। इसके अलावा यह आकाशगंगाओं के क्लस्टर को भी ज्यादा स्पष्ट रूप से उजागर करेगा। 

दशकों का समय, फंडिंग से जूझे पर कर दिखाया बड़ा प्रयोग

इसे विकसित करने में दशकों का समय लगा है। रूसी वैज्ञानिकों को कई साल तक फंडिंग से जूझना पड़ा। शनिवार को लॉन्च हुआ टेलीस्कोप वास्तविक कल्पना से काफी अलग बताया जा रहा है। सोवियत संघ के बाद खगोल-भौतिकी में यह रूस का काफी अहम प्रयोग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें