स्पेन के उत्तर पूर्वी कैटेलोनिया क्षेत्र में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर मंगलवार फिर पाबंदियां लगा दी गईं। इनमें नाइटलाइफ पर रोक समेत तमाम उपाय किए गए हैं। क्षेत्रीय सरकार के प्रवक्ता पेट्रीसिया प्लाजा ने कहा, 'हमें नाइटलाइफ को बंद करना होगा जो खुली जगहों पर नहीं हो सकेंगी। इसके साथ ही बाहरी गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगाना है, जो लोगों के आकर्षण की वजह होती हैं।