जनवरी में एलन मस्क ने एलान कर कहा था कि उन्होंने 2050 तक 10 लाख लोगों को मंगल पर भेजने का लक्ष्य बनाया है। उनका रॉकेट लाल ग्रह के लिए हर साल कई मेगाटन कार्गो ले जाएगा, इससे कुछ साल में इंसानों की मौजूदगी के लिए मंगल ग्रह पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।
बोइंग का स्टारलाइनर परीक्षण में हुआ था फेल
दरअसल, बोइंग को तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर आईएसएस जाना था। बीते दिसंबर में बोइंग को अपने अंतरिक्ष यान का कक्षा में उड़ान का परीक्षण रोकना पड़ा। रॉकेट के साथ द स्टारलाइनर नाम के कैप्सूल को लगाया गया था।
द स्टारलाइनर को अमरीका के फ्लोरिडा से एटलस रॉकेट के साथ सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया था, लेकिन कुछ तकनीकी खामी आने की वजह से यह कैप्सूल स्टेशन के तय रास्ते से भटकने लगा। इससे मिशन को पूरा करने के लिए ईंधन में कमी आ सकती थी।