फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'मैंने एलियंस का कोई सबूत नहीं देखा', लापता MH370 विमान के कथित VFX वीडियो पर एलन मस्क ने दी प्रतिक्रिया

Sun, 28 Apr 2024 09:12 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

Elon Musk: एक यूजर ने विमान के मार्ग का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया था। उसने अपने पोस्ट में कहा कि विमान के करीब कुछ घूम रहा है, ऐसा लग रहा है कि यह किसी अभियान का हिस्सा है।
विज्ञापन
एलन मस्क - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेस एक्स के संस्थापक एलन मस्क ने करीब दस साल पहले गायब हुए एमएच370 विमान को याद करते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने एलियंस का आजतक कोई सबूत नहीं देखा। मस्क ने आगे कहा कि अगर उन्हें एलियंस का सबूत मिला तो वह इसके बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट जरूर करेंगे। 
विज्ञापन


लापता विमान पर मस्क ने दी प्रतिक्रिया
एक यूजर ने विमान के मार्ग का एक कथित वीएफएक्स से तैयार किया गया वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया था। उसने अपने पोस्ट में कहा कि विमान के करीब कुछ घूम रहा है, ऐसा लग रहा है कि यह किसी अभियान का हिस्सा है।" बता दें कि एमएच370 मलेशियाई एयरलाइंस का विमान है जो 2014 में रडार से अचानक गायब हो गया था।


इस पर एलन मस्क ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मैंने एलियंस का आजतक कोई सबूत नहीं देखा। अगर ऐसा होता है तो मैं तुरंत एक्स पर पोस्ट करूंगा। स्पेस एक्स के लगभग 6,000 उपग्रह पृथ्वी की कक्षा में हैं। इस दौरान एक बार भी एलियंस का सामना नहीं हुआ।"
विज्ञापन


उड़ान भरने के 38 मिनट बाद ही रडार से बाहर हुआ था विमान
एमएच370 विमान कुआलालंपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बीजिंग के लिए उड़ान भर रहा था। इसमें 227 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य मौजूद थे। 9एम-एमआरओ के रूप में पंजीकृत बोइंग 777-22 ईआर के चालक दल ने उड़ान भरने के 38 मिनट बाद आखिरी बार हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क किया था। उस समय यह उड़ान दक्षिण चीन सागर के ऊपर थी। इसके बाद ही विमान के चालक दल का एटीसी से संपर्क टूट गया और वे रडार से दूर हो गए। हालांकि, सेना ने अगले कुछ घंटों तक इस विमान को ट्रैक किया था। विमान तब अपने नियोजित पथ से पश्चिम की तरफ भटक चुका था। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें