फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्पेस लेजर इस बार काम नहीं आए': मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत पर एलन मस्क का तंज, क्यों कहा ऐसा?

Wed, 04 Nov 2026 01:39 PM IST
अमन मौर्या वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत और रिपब्लिकन हार के बाद मस्क ने 'एक्स' पर तंज कसते हुए अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाने की इच्छा जताई है। साथ ही उन्होंने अपनी अंतरिक्ष लेजर तकनीक पर भी मजाकिया टिप्पणी की।
विज्ञापन
एलन मस्क - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के नतीजे आने के कुछ घंटे बाद अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने कहा कि अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाना फिलहाल उन्हें काफी आकर्षक विकल्प लग रहा है। उन्होंने स्पेस लेजर तकनीक को लेकर भी तंज कसा। उनकी यह टिप्पणी अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी के मजबूत प्रदर्शन के बाद आई है। बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान मस्क रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख समर्थकों में शामिल रहे। खबरों के मुताबिक उन्होंने अकेले टेक्सास में 150 मिलियन डॉलर से अधिक खर्च किए थे। मस्क ने चार नवंबर की सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो पोस्ट साझा कीं। पहली पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाना अभी काफी आकर्षक लग रहा है।' मस्क की यह टिप्पणी चुनाव नतीजों के बाद आई।
विज्ञापन


अपनी दूसरी पोस्ट में मस्क ने लिखा, 'लगता है इस बार चुनाव में दखल देने वाली मेरी अंतरिक्ष लेजर तकनीक काम नहीं आई।' इस टिप्पणी को उनके राजनीतिक प्रभाव और चुनावी नतीजों पर एक व्यंग्यात्मक मजाक के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि मस्क पर अमेरिकी चुनावों में दखल देने और हेरफेर करने को लेकर पहले कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। खासकर 2024 के राष्ट्रपति चुनावों में। उसके बाद से उन पर लगातार चुनावी प्रक्रियाओं को प्रभावित करने के आरोप लगते रहे हैं।

रिपब्लिकन की करारी हार?
बता दें कि अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेट्स ने अब तक रिपब्लिकन की 27 सीटों पर भी जीत दर्ज कर ली है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है। कुल 53 सीटें जीतकर पार्टी ने सीनेट पर नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत पर उन्हें बधाई दी है। इस चुनाव में डेमोक्रेट्स ने कई अहम सीटों पर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप क्या बोले?
मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोशल मीडिया पोस्ट काफी चर्चा में है। अपने पोस्ट में ट्रंप ने कहा है कि अब वह राजनीतिक विश्लेषक (पॉलिटिकल पंडित) बनने जा रहे हैं। वह चुनाव में जीतने और हारने वाले उम्मीदवारों के प्रदर्शन के कारणों पर अपनी राय रखेंगे। यह बात उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर साझा की।

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा 'मैं एक राजनीतिक विश्लेषक बनने जा रहा हूं। अच्छे और बुरे दोनों पहलुओं से उन कारणों पर चर्चा करूंगा, जिनकी वजह से ये उम्मीदवार जीते या हारे।' एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने 'VETO' लिखी लाल टोपी की तस्वीर भी साझा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें