फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

North Korea: दक्षिण कोरिया ने कहा- उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर दागी एक और बैलिस्टिक मिसाइल

Fri, 14 Oct 2022 12:07 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, सियोल।

सार

दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने दोनों देशों की साझा सीमा के निकट लड़ाकू विमान उड़ाए, जिसके जवाब में उसने भी लड़ाकू विमानों को रवाना किया है। दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ’ ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरियाई विमानों ने गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात कोरियाई सीमा के उत्तर में 12 किलोमीटर (7 मील) की दूरी पर उड़ान भरी।
विज्ञापन
बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी एपी ने दक्षिण कोरियाई सेना के हवाले से दी है।दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया ने उसके पूर्वी समुद्र तट की ओर एक अनिर्दिष्ट बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।

दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने दोनों देशों की साझा सीमा के निकट लड़ाकू विमान उड़ाए, जिसके जवाब में उसने भी लड़ाकू विमानों को रवाना किया है। दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ’ ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरियाई विमानों ने गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात कोरियाई सीमा के उत्तर में 12 किलोमीटर (7 मील) की दूरी पर उड़ान भरी। यह एक बहुत ही असामान्य घटना है। यह घटना ऐसे समय में हुई जब हाल के दिनों में उत्तर कोरिया के एक के बाद एक मिसाइल परीक्षण करने से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।

विज्ञापन


‘ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ’ ने कहा कि दक्षिण कोरिया ने भी एफ-35 और अन्य विमानों को रवाना कर पलटवार किया है। दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच संघर्ष के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि सीमा के निकट लड़ाकू विमान उड़ाने के बाद उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के पूर्वी समुद्र तट की ओर बैलिस्टिक मिसाइल भी छोड़ी है। हालांकि उन्होंने इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

बता दें कि उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल परीक्षण करके कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ा रहा है। बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च से पहले उत्तर कोरिया ने गुरुवार को लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया था। किम जोंग उन की निगरानी में उत्तर कोरिया सैन्य क्षमताओं में लगातार विस्तार कर रहा है। 

उत्तर कोरिया दो हफ्तों में दाग चुका है छह मिसाइलें
विज्ञापन

उत्तर कोरिया की ओर से पिछले दिनों दागीं गई मिसाइलों के कारण कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ गया है। दरअसल, लगातार मिसाइल परीक्षण के बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिका की ओर से भी जवाब दिया गया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। इसी सप्ताह उत्तर कोरिया ने एक ऐसी मिसाइल दागी थी, जो जापान के ऊपर से गुजरते हुए प्रशांत महासागर में जाकर गिरी थी। बीते दो हफ्तों में उत्तर कोरिया छह मिसाइलें दाग चुका है।

उत्तर कोरियाई मिसाइलों के जवाब में अपनी मिसाइलें दागने के बाद अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने इस हफ्ते जापान को साथ लेकर विशेष सैनिक अभ्यास भी शुरू किया। अमेरिका ने अपना विमानवाहक पोत कोरियाई प्रायद्वीप से लगे जल क्षेत्र में तैनात कर दिया है। दक्षिण कोरिया के अधिकारियो नें अमेरिका के इस कदम को ‘बेहद असामान्य’ बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें