फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballistic Missile Fired: लगातार दूसरे दिन उत्तर कोरिया ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण, द. कोरिया का दावा

Thu, 29 Sep 2022 06:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल

सार

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा था कि एक मिसाइल का प्रक्षेपण बीते दिन यानी बुधवार को किया गया था। आज फिर से एक मसाइल दागी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया ने लगातार दूसरे दिन दक्षिण कोरिया की ओर मिसाइल दागी है। इस सप्ताह उत्तर कोरिया की ओर से किया गया यह तीसरा मिसाइल परीक्षण है। दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने उसके पूर्वी जल क्षेत्र की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। यह दावा ऐसे वक्त किया गया है, जब अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस गुरुवार को ही दक्षिण कोरिया से रवाना हुई हैं।

विज्ञापन


इससे पहले दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा था कि एक मिसाइल का प्रक्षेपण बीते दिन यानी बुधवार को किया गया था। आज फिर से एक मसाइल दागी गई। इस बारे में हमें पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही बाद में इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। 

इससे पहले इसी सप्ताह उत्तर कोरिया ने एक और मिसाइल दागी थी। हैरिस ने दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा के दौरान प्रतिद्वंद्वी कोरिया को अलग करने वाले विसैन्यीकृत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने उत्तर कोरिया की ओर से बढ़ते खतरे के बीच अपने एशियाई सहयोगियों की सुरक्षा के लिए अमेरिकी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। अमेरिका और दक्षिण कोरियाई नौसेना के जहाजों के कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर अभ्यास करने के बीच उत्तर कोरिया ने यह बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।
विज्ञापन


कोरियाई प्रायद्वीप को बांटने वाले असैन्यीकृत क्षेत्र में पहुंचीं हैरिस
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अपनी एशिया यात्रा के दौरान कोरियाई प्रायद्वीप को बांटने वाले असैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) पहुंची। डीएमजेड का दौरा अमेरिकी नेताओं के लिए एक रस्म बन गई है, जिसके जरिये वे आक्रामकता के खिलाफ मजबूती से खड़े होने के अपने रुख को स्पष्ट करने की कोशिश करते हैं। यहां आने से पहले हैरिस ने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक से उनके सियोल स्थित कार्यालय में मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों की सराहना की। मई में राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने वाले सुक ने हैरिस का दौरा दोनों देशों के बीच रिश्ते और मजबूत करने की दिशा में अहम बताया। हैरिस ने इस दौरे से पहले जापान यात्रा पर उत्तर कोरिया के अवैध हथियार कार्यक्रम की निंदा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें