फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Korea: उत्तर कोरिया के साथ संबंध सुधारना चाहते हैं नए राष्ट्रपति, चुनाव जीतते ही कही बड़ी बात

Wed, 04 Jun 2025 09:13 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल

सार

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'श्रीमान ली जे म्युंग को दक्षिण कोरिया का नया राष्ट्रपति चुने की बधाई। मैं उनके साथ मिलकर काम करने और भारत और दक्षिण कोरिया के संबंधों को रणनीतिक तौर पर मजबूत करने की तरफ देख रहा हूं।'
विज्ञापन
ली जे म्युंग - फोटो : एक्स/ऑल इंडिया रेडियो न्यूज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया में आम चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ली जे म्युंग ने जीत दर्ज की है। इसके साथ ही ली जे म्युंग दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति बन गए हैं। खबर लिखे जाने तक दक्षिण कोरिया में 90 प्रतिशत वोटों की गिनती हो गई थी और ली जे म्युंग ने 48 प्रतिशत मत हासिल किए हैं। चुनाव जीत के बाद अपने पहले भाषण में ली जे म्युंग ने कहा कि वे उत्तर कोरिया के साथ संबंधों को सुधारेंगे। 
विज्ञापन


बतौर राष्ट्रपति पहले भाषण में उत्तर कोरिया को लेकर ये बोले ली जे म्युंग
ली जे म्युंग ने कहा कि उनकी सरकार उत्तर कोरिया के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश करेगी ताकि कोरियाई प्रायद्वीप में शांति स्थापित की जा सके, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि अगर उत्तर कोरिया की तरफ से उकसावे की कार्रवाई जारी रही तो उसके लिए वे अमेरिका के साथ मिलकर उत्तर कोरिया की आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब देंगे। म्युंग ने कहा कि उनकी सरकार जापान और अमेरिका के साथ अपने रिश्तों को और मजबूत करेगी। 

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया का नया राष्ट्रपति चुने जाने के लिए ली जे म्युंग को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'श्रीमान ली जे म्युंग को दक्षिण कोरिया का नया राष्ट्रपति चुने की बधाई। मैं उनके साथ मिलकर काम करने और भारत और दक्षिण कोरिया के संबंधों को रणनीतिक तौर पर मजबूत करने की तरफ देख रहा हूं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- South Korea: राष्ट्रपति चुनाव में म्युंग ने हासिल की जीत, मार्शल लॉ लगाने वाले येओल की पार्टी की करारी हार

दक्षिण कोरिया में आम चुनाव ऐसे समय हुआ जब पूर्व रूढ़िवादी राष्ट्रपति यून सुक योल ने अचानक से देश में मार्शल लॉ लागू करने का आदेश दिया। इससे दक्षिण कोरिया में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई। हालांकि भारी विरोध के बाद कुछ घंटों में ही यून सुक योल को मार्शल लॉ लगाने का फैसला वापस लेना पड़ा था। हालांकि उसके बाद दक्षिण कोरिया राजनीतिक संकट में फंस गया। अब ली जे म्युंग की जीत के साथ ही उस हंगामे का पटाक्षेप हो गया है। 
विज्ञापन


कौन हैं ली जे म्युंग
60 वर्षीय ली चुनाव से पहले ही जीत के दावेदार थे और विभिन्न सर्वे में ली को राष्ट्रपति पद का सबसे लोकप्रिय उम्मीदवार बताया गया था। पूर्व राष्ट्रपति यून ने जब बीते साल दिसंबर में देश में मार्शल लॉ लगाया तो उनका विरोध करने वालों में ली जे म्युंग सबसे अहम व्यक्ति थे। ली तीसरी बार राष्ट्रपति पद की रेस में थे। इससे पहले साल 2022 में भी वे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे और यून से करीबी मुकाबले में चुनाव हार गए थे। ली दक्षिण कोरिया के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले प्रांत ग्योंगी के गवर्नर रह चुके हैं और साथ ही सियोंगनाम शहर के मेयर भी रह चुके हैं। ली का कहना है कि वे देश की अर्थव्यस्था को बेहतर कर सकते हैं। ली अपने तेजतर्रार भाषणों के लिए जाने जाते हैं। हालांकि उनके विरोधियों का कहना है कि वे एक खतरनाक जननेता हैं, जो देश में राजनीतिक फायदे के लिए बंटवारा भी करा सकते हैं। ली के खिलाफ पांच आपराधिक मामलों में ट्रायल चल रहा है। अब जब ली राष्ट्रपति चुने गए हैं तो दक्षिण कोरिया के कानून के मुताबिक ये मामले बंद हो जाएंगे क्योंकि दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति को आपराधिक कार्रवाई से इम्युनिटी मिली होती है। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें