फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला: उ. कोरिया के साथ शांति समझौता निलंबित करेगा दक्षिण कोरिया, कचरे से भरे गुब्बारे उड़ाने पर बड़ी कार्रवाई

सार

दक्षिण कोरिया ने कहा कि उत्तर कोरिया ने कचरे से भरे गुब्बारे उड़ाने की जो हरकत की है, उसके जवाब में वह कड़ा कदम उठाएगा। सोमवार को, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा कि परिषद ने 2018 के अंतर-कोरियाई समझौते को निलंबित करने का फैसला किया है। 
 
विज्ञापन
उत्तर कोरिया तानाशाह किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक योल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया ने कचरे से भरे गुब्बारे उड़ाने को लेकर उत्तर कोरिया के साथ हुए शांति समझौते को निलंबित करने की सोमवार को घोषणा की। हालांकि उत्तर कोरिया गुब्बारे उड़ाने की अपनी हरकत पर लगाम लगाने को कह चुका है। द. कोरिया में हाल ही में लोगों द्वारा पर्चे बांटने के अभियान से नाराज उत्तर कोरिया ने बीते कुछ दिनों में पड़ोसी देश की ओर कचरे से भरे गुब्बारे उड़ाए थे।

विज्ञापन


द. कोरिया ने कहा कि उत्तर कोरिया की इस हरकत के जवाब में वह कड़ा कदम उठाएगा। उत्तर कोरिया हालांकि पहले ही सीमा पार गुब्बारे उड़ाए जाने को रोकने की घोषणा कर चुका है। सोमवार को, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा कि परिषद ने 2018 के अंतर-कोरियाई समझौते को निलंबित करने का फैसला किया है। इस समझौते का उद्देश्य दोनों कोरियाई देशों के बीच आपसी विश्वास बहाली तक सीमावर्ती शत्रुता घटाना था।

सुरक्षा परिषद ने कहा, समझौते के निलंबन पर एक प्रस्ताव मंगलवार को कैबिनेट परिषद में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। उत्तर कोरिया ने पिछले मंगलवार से अब तक दक्षिण कोरिया के विभिन्न हिस्सों में करीब एक हजार से ज्यादा गुब्बारे उड़ाए हैं, जिनमें खाद से लेकर सिगरेट के टुकड़े, कपड़े के टुकड़े और बेकार कागज भरे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें