फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Korea: दक्षिण कोरिया के ग्योंगगी प्रांत में हादसा, भरे बाजार में घुसा बेकाबू ट्रक; दो की मौत और कई घायल

Thu, 13 Nov 2025 11:54 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ग्योंगगी

सार

दक्षिण कोरिया के ग्योंगगी प्रांत के एक बाजार में बेकाबू ट्रक के घुसने से हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में करीब 18 लोग घायल बताए जा रहा है। मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के दौरान ट्रक चालक नशे में नहीं था, फिलहाल घटना के वजह की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया के बुचॉन शहर (ग्योंगगी प्रांत) में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक ट्रक एक बाजार में घुस गया। इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और करीब 150 मीटर तक तेज रफ्तार में बाजार के अंदर घुसता चला गया। इस दौरान उसने कई दुकानों और लोगों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US: आखिरकार खत्म हुआ अमेरिकी इतिहास का सबसे लंबा चलने वाला शटडाउन, सदन से पारित बिल पर ट्रंप ने किए हस्ताक्षर

हादसे के दौरान नशे में नहीं था ट्रक चालक
मामले में आपातकालीन अधिकारियों ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब बाजार में भीड़ थी और कई लोग खरीदारी कर रहे थे। ट्रक पहले लगभग 28 मीटर पीछे की ओर गया, फिर अचानक तेज रफ्तार से आगे बढ़ते हुए दुकानों की कतार में जा टकराया। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर ने गाड़ी के अचानक तेज होने को हादसे की वजह बताया है। जांच में यह भी पाया गया कि चालक शराब या किसी नशे के प्रभाव में नहीं था।
विज्ञापन


घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
इस दुर्घटना में घायल होने वालों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कई घायलों की हालत गंभीर है। हादसे की पूरी जांच जारी है ताकि यह पता चल सके कि ट्रक में कोई तकनीकी खराबी थी या मानवीय गलती से यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Smuggling: अमेरिका में जैविक सामग्री तस्करी मामले में चीनी वैज्ञानिक दोषी, सजा पूरी होने के बाद होगा निर्वासन

इस भीषण हादसे के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा है। हर दिन भीड़-भाड़ रहने वाले बाजार में हादसे के कई निशान मौजूद है। फिलहाल, स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और पीड़ितों की मदद के लिए राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें