फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South China Sea: दक्षिण चीन सागर में बढ़ा तनाव, 'ड्रैगन' ने फिलीपींस का वैज्ञानिक सर्वेक्षण को रोका

Mon, 27 Jan 2025 05:35 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला।

सार

South China Sea: चीन ने दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस के वैज्ञानिक सर्वेक्षण अभियान को रोकने के लिए उसकी नावों के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई की। इस घटना के बाद फिलीपींस ने सर्वेक्षण को निलंबित कर दिया, जबकि चीन ने क्षेत्रीय अधिकार का दावा करते हुए फिलीपींस पर अवैध प्रवेश का आरोप लगाया।
विज्ञापन
दक्षिण चीन सागर में विवाद (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिलीपींस ने दक्षिण चीन सागर में अपने एक वैज्ञानिक सर्वेक्षण को रोक दिया। दरअसल, इस दौरान चीन के तटरक्षक बल और नौसेना ने फिलीपींस की मछली पकड़ने वाली नावों के खिलाफ आक्रामक तरीके से कार्रवाई की। 

विज्ञापन

फिलीपींस के तटरक्षक बल के मुताबिक, शुक्रवार को तीन चीनी तटरक्षक जहाजों और चार छोटी नावों ने फिलीपींस के ब्यूरो ऑफ फिशरीज द्वारा संचालित दो नावों के पास आक्रामक कार्रवाई की। ये नावें रेत के नमूने एकत्र करने के लिए सैंडी कय जा रही रही थीं। सैंडी कय फिलीपींस के कब्जे वाले थितु द्वीप के पास स्थित है। चीनी नौसेना एक हेलीकॉप्टर भी इन नावों के ऊपर ऊड़ रहा था। 

यह घटना फिलीपींस और चीन के बीच दक्षिण चीन सागर में बढ़ते तनाव को दर्शाती है। यह क्षेत्र दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां हर साल तीन ट्रिलियन डॉलर का व्यापार होता है। चीन करीब पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है। जबकि, फिलीपींस, मलयेशिया, वियतनाम और इंडोनेशिया भी इस पर अपना दावा करते हैं। 
विज्ञापन


2016 में फिलीपींस ने हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता न्यायालय से एक मुकदमा जीता था, जिसमें चीन के क्षेत्रीय दावे को खारिज कर दिया गया था। हालांकि, चीन ने इस फैसले को मानने से इनकार कर दिया था। 

फिलीपींस के तटरक्षक बल ने चीन के आक्रामक व्यवहार को देखते हुए सर्वेक्षण को रोक दिया। इस दौरान कोई दुर्घटना नहीं घटी। चीन स्प्रैटली द्वीप समूह पर अपना दावा करता है, जिसमें सैंडी कय भी शामिल है। बीजिंग ने कहा कि उसने फिलीपींस की नावों को तियेस्कियन रीफ के पास बिना अनुमति के जाने और अवैध रूप से उस पर उतरने की कोशिश करने के कारण रोका। 
विज्ञापन

 
यह घटना उस समय हुई, जब फिलीपींस की सेनाएं बीआरपी सिएरा मद्र नामक जहाज पर सैनिकों की आपूर्ति और उनके स्थानांतरण का काम कर रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें