फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिली में एक सप्ताह में दूसरी बार भूकंप के तेज झटके महसूस, रिक्टर पैमाने पर 6.3 थी तीव्रता

Mon, 07 Sep 2020 01:42 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैंटियागो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

दक्षिण अमेरिकी देश चिली में शनिवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई। हालांकि, भूकंप के कारण जानमाल का नुकसान होने की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन


एक सप्ताह के भीतर चिली में दूसरी बार शक्तिशाली भूकंप आया है। इससे पहले मंगलवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था और इसमें भी किसी तरह की क्षति नहीं हुई थी। अमेरिकी भूगर्भ सर्वे ने कहा, भूकंप का केंद्र चिली के उत्तर पश्चिमी हिस्से में ओवाले के आसपास था। यह स्थान राजधानी सैंटियागो से 400 किलोमीटर दूर उत्तर में है। इसने बताया कि भूकंप 30.7 किलोमीटर की गहराई में आया था। चिली के राष्ट्रीय आपात कार्यालय ने बताया कि भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें