फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

S. Africa: दक्षिण अफ्रीका की परिवहन मंत्री को बंदूकधारी बदमाशों ने लूटा, बेबस हो गए सुरक्षाकर्मी, जानें मामला

Wed, 08 Nov 2023 04:47 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग

सार

दक्षिण अफ्रीका पुलिस के अनुसार, केंद्रीय परिवहन मंत्री सिंदिसिवे चिकुंगा अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ जोहान्सबर्ग हाइवे से गुजर रहीं थीं। इस दौरान उनकी कार पंचर हो गई, जिस वजह से केंद्रीय मंत्री के सुरक्षाकर्मी गाड़ी को साइड में खड़ा कर पंचर बनाने लगे।
विज्ञापन
Sindisiwe Chikunga - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका से एक बहुत ही अनोखा मामला सामने आया है। यहां कुछ बदमाशों ने दक्षिण अफ्रीका के एक केंद्रीय मंत्री के सिर पर बंदूक रखा और उन्हें लूट लिया। आरोपियों ने केंद्रीय मंत्री के सुरक्षाकर्मियों को भी बेबस कर दिया सुनने पर यकीन नहीं हुआ न? लेकिन यह सच है। पुलिस अब बदमाशों की तलाश कर रही है। घटना जोहान्सबर्ग हाइवे की है। बता दें, मामला सोमवार का है लेकिन इसका खुलासा मंगलवार को हुआ। 

विज्ञापन


पढ़िए लूट की पूरी कहानी
दक्षिण अफ्रीका पुलिस के अनुसार, केंद्रीय परिवहन मंत्री सिंदिसिवे चिकुंगा अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ जोहान्सबर्ग हाइवे से गुजर रहीं थीं। इस दौरान उनकी कार पंचर हो गई, जिस वजह से केंद्रीय मंत्री के सुरक्षाकर्मी गाड़ी को साइड में खड़ा कर पंचर बनाने लगे। इसी दौरान तीन बदमाश बंदूक लेकर वहां पहुंचे। आरोपियों को देखते ही सुरक्षाकर्मी कुछ कर पाते इससे पहले बदमाशों ने ही सुरक्षा कर्मियों को बंदूक की नोंक पर जमीन पर उल्टा लिटा दिया। बदमाश यहीं नहीं थमे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिकुंगा पर भी बंदूक तान दी। आरोपियों ने बंदूक की नोंक पर चिकुंगा से भी उनका निजी समान लूट लिया। 

आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस प्रवक्ता एथलेंडा माथे ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। मंत्री ने मंगलवार को संसदीय ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि घटना से उन्हें आघात पहुंचा है। यह दर्दनाक, भयावह और डरावना अनुभव था। मुझे पुलिस को कॉल करने तक का समय नहीं मिल पाया। उन्होंने मेरे सिर पर बंदूक तान रखी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें